फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   34 thousand young voters will vote for first time in UP Election 2022

राष्ट्रीय मतदाता दिवस: 34 हजार युवा वोटर पहली बार करेंगे मतदान, सभी उत्साहित

Tue, 25 Jan 2022 02:30 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 25 Jan 2022 02:30 AM IST
सार

गोरखपुर जिले के कुल 35.55 लाख वोटर में 18 और 19 वर्ष के 34117 युवा वोटर, सबसे अधिक 4254 युवा वोटर शहर व खजनी विधानसभा में सबसे कम 3128 वोटर।

विज्ञापन
34 thousand young voters will vote for first time in UP Election 2022
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले की मतदाता सूची में दर्ज कुल 35.55 लाख वोटरों में से 18 और 19 वर्ष के 34117 वोटर हैं। ये सभी पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। सभी में उत्साह है और हर युवा का कहना है कि वह खुद मतदान करने के साथ ही अपने परिजनों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। इन मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रशासन की तरफ से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इन युवाओं को वोटर बनाने के लिए भी जिला प्रशासन ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेज आदि उच्च शिक्षण संस्थानों में अभियान चलाया था। इसके नतीजे भी अच्छे आए।

विज्ञापन

 
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार सिंह के मुताबिक पिछले महीने ही समाप्त हुए मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में वोटर बनने के लिए 18 और 19 साल के युवाओं ने काफी जागरूकता दिखाई। इस उम्र के सबसे अधिक 4254 युवा वोटर  शहर विधानसभा क्षेत्र में हैं, जबकि सबसे कम 3128 वोटर खजनी विधानसभा क्षेत्र में है। इसी तरह कैंपियरगंज में 4010, पिपराइच 3779, ग्रामीण 4009, सहजनवां 3649, चौरीचौरा 3707, बांसगांव 3381 और चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में 4200 ऐसे वोटर हैं जिनकी उम्र 18 और 19 वर्ष हैं।

विज्ञापन

आखिरी दो महीने में वोटर बनने के लिए 85 हजार लोग आगे आए

 विधानसभा चुनाव 2022 के ठीक पहले एक नवंबर से लेकर पांच दिसंबर तक चले मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान के दौरान वोटर बनने के लिए  कुल 85347 लोगों ने आवेदन किया, जबकि 50937 वोटरों के नाम कटे। यानी मतदाता सूची में कुल 34411 वोटरों की वृद्धि दर्ज की गई है। जिले की मतदाता सूची में अब कुल वोटरों की संख्या 35.55 लाख हो गई हैं। इनमें 19 लाख 23 हजार 475 पुरुष और 16 लाख 31 हजार 926 महिला वोटर। वहीं ,274 वोटर थर्ड जेंडर के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

वोटर बनने में पुरुषों से आगे आधी आबादी

एक महीने से अधिक समय तक चले मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में वोटर बनने के लिए महिलाओं और युवाओं ने सबसे अधिक जागरूकता दिखाई है। एक नवंबर से पांच दिसंबर तक के अभियान के बीच कुल 85347 वोटर बढ़े हैं। इनमें अकेले 43355 आवेदन महिलाओं के हैं, जबकि 41962 आवेदन पुरुषों ने किए थे।

जिले की इस विधानसभा में कुल इतने वोटर
विधानसभा- पुरुष- महिला- कुल
कैंपियरगंज- 204684-176857-381577
पिपराइच-218804-183943-402796
शहर- 243013-210574-453662
ग्रामीण-222479-189967-412471
सहजनवां-203696-170491-374204
खजनी- 203570-171910-375491
चौरीचौरा-189998-161904-351944
बांसगांव-206882-170209-377106
चिल्लूपार-230349-196071-426424
कुल- 1923475-1631926-3555675
(जिले की मतदाता सूची में दर्ज कुल वोटरों में 274 वोटर थर्ड जेंडर के हैं)

चुनाव में 18 से 39 साल के वोटर निभाएंगे निर्णायक भूमिका

विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव में 18 से 39 साल के वोटर निर्णायक भूमिका निभाएंगे। जिले में कुल 35.55 लाख वोटर हैं जबकि अकेले इस उम्र के वोटरों की संख्या 16 लाख से अधिक है। इनमें 18 से 19 साल के 34117 वोटर, 20 से 29 सालके 6 लाख 73 हजार 128 और 30 से 39 आयु वर्ग के सबसे अधिक 9 लाख 91 हजार 432 वोटर हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed