{"_id":"651e8140a459135c5f05e063","slug":"34-crores-were-to-be-recovered-from-fake-teachers-those-responsible-did-not-know-2023-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: फर्जी शिक्षकों से होनी थी 34 करोड़ की रिकवरी, जिम्मेदारों को पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: फर्जी शिक्षकों से होनी थी 34 करोड़ की रिकवरी, जिम्मेदारों को पता नहीं
Thu, 05 Oct 2023 02:56 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 05 Oct 2023 02:56 PM IST
सार
बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के बर्खास्त सभी 85 शिक्षकों पर केस दर्ज है। इनसे रिकवरी के लिए कागजात राजस्व विभाग को भेज दिए गए थे। रिकवरी अभी हुई है या नहीं इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्जी दस्तावेज के आधार पर बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में वर्षों नौकरी करने वाले 85 फर्जी शिक्षकों ने करीब 34 करोड़ रुपये का वेतन ले लिया था। दो साल पहले इन सभी को बर्खास्त करने के अलावा उन पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। रिकवरी के लिए रिपोर्ट राजस्व विभाग को भेजी गई, लेकिन अब तक उनसे कितनी रिकवरी हुई, इसकी जानकारी बेसिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों को नहीं है।
बेसिक शिक्षा विभाग में वर्ष 2007 से 2017 के बीच लगातार भर्तियां की गई थीं। इन भर्तियों में धांधली की शिकायतें बार-बार आ रही थीं। लगभग ढाई वर्ष पूर्व फर्जी शिक्षकों की जांच को लेकर एसटीएफ ने छानबीन शुरू की। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग को भी फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी करने वालों की शिकायतें मिलने लगीं।
उस दौरान जब तत्कालीन बीएसए ने मामले की जांच कराई तो एक-एक कर कई फर्जी शिक्षकों के नाम सामने आए थे। कार्रवाई करते हुए विभाग ने 85 फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त कर उन पर केस दर्ज कराया था। सर्वाधिक 40 से अधिक शिक्षकों पर राजघाट थाने में केस दर्ज है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन: जगह-जगह हो रहा काम, अब थोड़ा इंतजार और...आसान हो जाएगी वाराणसी जाने की राह

बेसिक शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, सर्वाधिक रिकवरी गोला ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय ककरही में तैनात रहीं साधना देवी से करीब 84 लाख रुपये की होनी है। दूसरे नंबर पर हैं कैंपियरगंज ब्लाॅक के शिवबचन सिंह व सरदारनगर ब्लाॅक के सुरेश कुमार। इनसे भी 82-82 लाख रुपये वसूले जाने हैं।