{"_id":"62c911e00dfd1b2dae0d6708","slug":"33-found-corona-infected-including-seven-from-same-family-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona News: एक ही परिवार के सात समेत 33 मिले कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीज हुए 123","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona News: एक ही परिवार के सात समेत 33 मिले कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीज हुए 123
Sat, 09 Jul 2022 10:58 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 09 Jul 2022 10:58 AM IST
सार
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67,226 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,268 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना संक्रमण की जांच में शुक्रवार को पांच माह बाद 33 संक्रमित मिले हैं। इससे पूर्व 12 फरवरी को संक्रमितों की संख्या सर्वाधिक 38 थी। संक्रमितों में जिला अस्पताल के कर्मचारी और उनके परिवार के सात लोग शामिल हैं। इसके अलावा एक पांच साल की बच्ची भी संक्रमित मिली है। हालांकि, इन सबके बीच 28 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 123 हो गई है।
विज्ञापन
अन्य संक्रमितों की बात करें तो एम्स का एक छात्र, अंधियारीबाग की एक 11 साल की बच्ची, कैंपियरगंज की 17 वर्षीय किशोरी, चरगांवा का 18 वर्षीय किशोर और ढोल बजाहवा के 70 वर्षीय बुजुर्ग, रेलवे की बिछिया कॉलोनी के एक ही परिवार के दो लोग शामिल हैं। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67,226 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,268 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
2,433 लोगों को लगाया गया कोरोनारोधी टीका
कोविड टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को 125 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 2,433 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नंदलाल कुशवाहा ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं, सभी को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन