फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   33 found corona infected including Gida CEO

Gorakhpur: गीडा सीईओ समेत 33 मिले कोरोना संक्रमित, 163 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Wed, 13 Jul 2022 01:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 13 Jul 2022 01:50 PM IST
सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67364 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66325 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
33 found corona infected including Gida CEO
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को गीडा के सीईओ समेत 33 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। संक्रमित 25 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 163 हो गई है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमितों में रामजानकी नगर के एक डॉक्टर व उनके परिवार का एक युवक भी शामिल है। मोहद्दीपुर में एक परिवार के दो लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पिपराइच में कार्यरत एक कर्मचारी व रेलवे अस्पताल में भर्ती दो मरीजों में भी संक्रमण मिला है। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67364 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66325 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6127 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

गोरखपुर कोविड टीकाकरण अभियान में मंगलवार को 109 बूथों पर 6127 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नंदलाल कुशवाहा ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं, सभी को टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed