{"_id":"5fa5566770484332fb01a47a","slug":"33-cartoons-cracker-and-three-sacking-materials-recovered-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में तेल-मसाला की आड़ में बेच रहे थे पटाखा, पुलिस ने ऐसे दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में तेल-मसाला की आड़ में बेच रहे थे पटाखा, पुलिस ने ऐसे दबोचा
Fri, 06 Nov 2020 07:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 06 Nov 2020 07:29 PM IST
सार
- 33 कार्टून पटाखा और तीन बोरा बनाने की सामग्री बरामद, एक गिरफ्तार
- कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, जारी रहेगा पुलिस का अभियान
विज्ञापन
बरामद पटाखे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर कोतवाली इलाके के मियां बाजार में तेल-मसाला की दुकान की आड़ में पटाखा का अवैध कारोबार पकड़ा गया। शुक्रवार को पुलिस ने छापा मारा तो वहां से भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए।
विज्ञापन
विक्रेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
आरोपी की पहचान राजघाट इलाके के मिर्जापुर निवासी कन्हैया लाल के रूप में हुई है। एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि पुलिस अवैध पटाखों के खिलाफ प्रशासनिक टीम के साथ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
इसी बीच कोतवाली इंस्पेक्टर जयदीप वर्मा, उप निरीक्षक राम सिंह को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि मियां बाजार में भोला की दुकान पर अवैध पटाखा का भंडारण किया गया है।
विज्ञापन
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जांच में वहां पर 33 कार्टून पटाखा और तीन बोरी में विस्फोटक सामग्री बरामद हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है।