फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   3270 health workers put Covid vaccine in Gorakhpur

गोरखपुर में 3270 स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाया कोविड का टीका, लोगों में दिखा गजब का उत्साह

Thu, 04 Feb 2021 09:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Feb 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
3270 health workers put Covid vaccine in Gorakhpur
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर कोविड टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। सरकारी और निजी चिकित्सक भी टीकाकरण कराने में आगे आ रहे हैं। पहले चरण के अंतिम चक्र का टीका बृहस्पतिवार को 41 बूथों पर 3270 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया। जबकि 4718 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। ऐसे में कुल 70 प्रतिशत ही टीकाकरण हो सका। टीकाकरण के कोई भी साइड इफेक्ट किसी भी बूथ पर देखने को नहीं मिले हैं। हर बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी रहे।

विज्ञापन


जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज सहित कई निजी अस्पतालों में कोविड वैक्सीनेशन के लिए बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रमुख अधीक्षक डॉ पीएन श्रीवास्तव को टीका लगाया गया।
विज्ञापन


टीका लगने के बाद उन्होंने बताया कि कोई भी परेशानी नहीं हुई है। टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। वहीं, वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ आरए अग्रवाल ने भी टीका लगवाया। कहा कि टीका कोई भी दुष्प्रभाव नहीं है। वैक्सीन लगवाने के बाद कोई भी दिक्कत नहीं हुई है। ऐसे में अन्य स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण के लिए आगे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आईजी, कमिश्नर, डीएम और एसएसपी कल लगवाएंगे कोरोना का टीका
फ्रंट लाइन वर्करों की सूची स्वास्थ्य विभाग ने तैयार कर ली है। पांच फरवरी को फ्रंट लाइन वर्करों में सबसे पहले कमिश्नर, आईजी, डीएम और एसएसपी को टीका लगाया जाएगा। यह लोग जिला अस्पताल में कोविड का टीका लगवाएंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि इनका नाम फ्रंट लाइन वर्करों की सूची में अपलोड हैं। यह लोग शुक्रवार को जिला अस्पताल में टीका लगवाएंगे।

हर बूथ पर सैनिटाइजर व मास्क की व्यवस्था थी  
हर बूथ पर सैनिटाइजर व मास्क की व्यवस्था की गई थी। यदि कोई स्वास्थ्य कर्मी बिना मास्क के पहुंच रहा था तो उसे मास्क देने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा था। सत्यापन के बाद टीकाकरण किया जा रहा था। इसके बाद उन्हें 30 मिनट आब्जर्वेशन कक्ष में रखा जा रहा था।

इमरजेंसी इलाज की थी व्यवस्था
बूथों पर इमरजेंसी दवाओं की किट वैक्सीन के साथ ही भेजी गई थी। हर जगह ऑब्जर्वेशन कक्ष में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती भी की गई थी। जिससे की किसी की तबीयत खराब होने पर तत्काल इलाज मुहैया कराया जा सके। इसके अलावा बीआरडी मेडिकल कालेज में 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। ज्यादा गंभीर स्थिति होने पर उन्हें भर्ती कराया जा सके।

 

खोराबार में आशा वर्कर की हुई तबीयत खराब, आधे घंटे में हो गई ठीक

खोराबार में टीकारकण के दौरान एक आशा की तबीयत टीका लगवाने के बाद खराब हो गई। लेकिन इस बीच उसे 30 मिनट तक ऑब्जर्वेशन में रखा गया। इसके बाद वह पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गई। बताया जा रहा था कि उसे हल्का बुखार और घबराहट हुई, लेकिन डॉक्टरों की टीम ने उसे दवा दिया और आधे घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा। इसके बाद वह पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गई।

करीब 3700 स्वास्थ्य कर्मियों को नहीं मिला मैसेज
जिले के करीब 3700 स्वास्थ्य कर्मियों को किन्हीं कारणों की वजह से मैसेज और कॉल नहीं जा सका है। ऐसे स्वास्थ्य कर्मियों को 22 बूथों पर शुक्रवार को टीका लगाया जाएगा। इसकी तैयारी भी विभाग की ओर से पूरी कर ली गई है। सभी बूथों पर इमरजेंसी किट पहुंचा दी गईं है।

टीकाकरण- एक नजर
चार फरवरी-
बूथ- 41
टीकाकरण-3270
टीकाकरण फीसद- 70
टीकाकरण लक्ष्य- 4718

कोरोना टीकाकरण- एक नजर
29 जनवरी
पुरुष - 1696
महिला- 3436
कुल टीकाकरण-5132
कुल बूथ की संख्या - 59
टीकाकरण फीसद - 82.4

28 जनवरी
पुरुष - 1982
महिला- 2830
कुल टीकाकरण-4812
कुल बूथ की संख्या - 59
टीकाकरण फीसद - 77.3

22 जनवरी
पुरुष - 1014
महिला - 1890
कुल टीकाकरण - 2904
कुल बूथ की संख्या - 41
टीकाकरण फीसद - 70.83

16 जनवरी
पुरुष - 135
महिला - 175
कुल टीकाकरण - 310
कुल बूथ की संख्या - 6
टीकाकरण फीसद - 51

सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने कहा कि टीकाकरण में धीरे-धीरे तेजी आ रही है। कोविड टीका का कोई दुष्प्रभाव नहीं है। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। सभी स्वास्थ्य कर्मी टीका लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। शुक्रवार से फ्रंट लाइन वर्करों को भी टीका लगना शुरू हो जाएगा। जिन स्वास्थ्य कर्मियों को मैसेज या कॉल नहीं गया है। वह शुक्रवार को टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed