{"_id":"6ab83957e811eb721e088be4","slug":"32-trains-affected-by-trees-falling-on-the-tracks-and-rain-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1465306-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रैक पर पेड़ गिरने और बारिश से 32 ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रैक पर पेड़ गिरने और बारिश से 32 ट्रेनें प्रभावित
विज्ञापन
गोरखपुर। लखनऊ मंडल में बारिश के बीच अलग-अलग स्थानों पर रेलवे ट्रैक पर 50 से अधिक पेड़ गिरने से शनिवार को 32 ट्रेनें प्रभावित हुईं। पेड़ गिरने से कई जगह ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ा, जबकि कुछ ट्रेनों को रास्ते के स्टेशनों पर रोककर चलाया गया।
इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई और ट्रेनों के देर से पहुंचने के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से गोरखपुर, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशन पर यात्रियों को नाश्ता और पानी उपलब्ध कराया गया। यात्रियों को चिप्स, बिस्कुट और पीने का पानी दिया गया। लखनऊ से चलने वाली देर से पहुंच रही ट्रेनों में भी यात्रियों की सुविधा के लिए खाद्य सामग्री और पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई।
इसी क्रम में पैसेंजर ट्रेन संख्या 13020, काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस के यात्रियों को भी बिस्कुट, ड्रिंकिंग वाटर और अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। रेलवे प्रशासन ने प्रभावित ट्रेनों में यात्रियों की स्थिति पर नजर रखते हुए जरूरत के अनुसार खाद्य सामग्री और पानी उपलब्ध कराया।सबसे ज्यादा बस्ती में लोगो को देर हुई यहां भी वितरित किया गया। पेड़ गिरने और बारिश के कारण लखनऊ मंडल के कई रेलखंडों पर ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित हुई। रेलवे की टीमें ट्रैक से पेड़ हटाने और यातायात सामान्य करने में जुटी रहीं। प्रभावित ट्रेनों को स्थिति के अनुसार रोककर या दूसरे स्टेशनों से नियंत्रित गति से चलाया गया।