{"_id":"5f61efdd8ebc3e9ade1a4e29","slug":"32-found-corona-positive-including-railway-personnel-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में रेलवे कर्मी समेत 32 मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 227","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में रेलवे कर्मी समेत 32 मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 227
Wed, 16 Sep 2020 04:28 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 16 Sep 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला।
संतकबीरनगर में बुधवार को आई रिपोर्ट में रेलवे कर्मी समेत 32 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 20 लोग ठीक हुए है। इसके अलावा 1783 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 2316 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 27 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बुधवार को 32 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें रेलवे का एक कर्मी और नगर पालिका खलीलाबाद के दो कर्मी शामिल है।
विज्ञापन
खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में 16, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में सात, बघौली बाजार ब्लॉक क्षेत्र में तीन, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में एक, बेलहर कला ब्लॉक क्षेत्र में दो और सांथा ब्लॉक क्षेत्र में एक शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि अन्य जिले के रहने वाले दो शख्स पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 20 लोग स्वस्थ्य हुए है। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2316 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 27 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 227 लोग एक्टिव है।
विज्ञापन
2060 लोग ठीक हो चुके है। 1783 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2945 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो, वे खुद अपनी जांच करा लें। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य है। दो गज की दूरी और मास्क पहनना बेहद जरूरी है।