{"_id":"5f6060c38ebc3ec04a5f0222","slug":"300-bed-covid-hospital-not-started-even-after-inauguration-by-cm-yogi-adityanath-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: उद्घाटन के सात दिन बाद भी नहीं शुरू हुआ 300 बेड का कोविड अस्पताल, वजह जान लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: उद्घाटन के सात दिन बाद भी नहीं शुरू हुआ 300 बेड का कोविड अस्पताल, वजह जान लें
Tue, 15 Sep 2020 12:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:09 PM IST
सार
- एक सप्ताह पहले सीएम ने किया था अस्पताल का उद्घाटन
- कॉलेज प्रशासन कर रहा दावा- दो से तीन दिनों में शुरू हो जाएगा अस्पताल
विज्ञापन
बीआरडी स्थित 500 शैया युक्त बाल रोग चिकित्सालय संस्थान।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाल रोग संस्थान में बना 300 बेड का कोविड अस्पताल एक सप्ताह बाद भी शुरू नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि कोविड अस्पताल में पानी की दिक्कत है, जिसे एक से दो दिनों में दूर कर दिया जाएगा। इसके बाद मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच राहत के लिए 300 बेड का कोविड अस्पताल तैयार हुआ। इसका उद्घाटन सात सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था लेकिन अब तक यहां मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। इसके पीछे की वजह कोविड अस्पताल में पानी की बेहतर व्यवस्था न होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
कोविड अस्पताल के बाथरूम और टायलेट में पानी की सप्लाई का काम अभी अधूरा है। यही वजह है कि कॉलेज प्रशासन मरीजों को भर्ती नहीं कर रहा है। इस वार्ड में मेडिकल कॉलेज के जूनियर और सीनियर रेजीडेंट की ड्यूटी लगाई जाएगी। यही वजह है कि इनकी छुट्टी भी निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य गणेश कुमार ने बताया कि वार्ड में कुछ काम बाकी रह गया है जो तेजी से पूरा कराया जा रहा है। डॉक्टरों की कमी का कोई मामला नहीं है। जूनियर और सीनियर रेजीडेंट की ड्यूटी कोविड अस्पताल में लगाई जाएगी। अभी 200 बेड के कोविड वार्ड में 160 मरीज भर्ती हैं। नया कोविड अस्पताल दो से तीन दिनों में शुरू कर दिया जाएगा।