{"_id":"603e88ec8ebc3ec752290516","slug":"3-75-lakhs-lootes-from-petrol-pump-gorakhpur-news-gkp38685183","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप से पौने चार लाख नकदी लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप से पौने चार लाख नकदी लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंप से पौने चार लाख नकदी लूटे
कसया। सपहा चौराहे पर स्थित एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी से मंगलवार की रात में पिकअप सवार बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग छीन लिया और भाग निकले। पम्प संचालक ने पिकअप का पीछा करके पकड़ लिया।
मंगलवार की रात लगभग 9 बजे एक पिकअप डीजल भरवाने आयी। पम्प कर्मचारी अपना बैग लेकर हिसाब करने जा रहा था।पिकअप चालक ने पांच हजार रुपये का डीजल भरवाया। इसके बाद अचानक मुंशी का बैग छीनकर भागने लगे। पेट्रोल पंप स्वामी डा. राना यादव ने गाड़ी से पीछा कर तमकुही के पास घेर लिए। बदमाश पिकअप छोड़कर भाग गए। वाहन में बदमाशों का एक मोबाइल भी मिला है। घटनाक्त्रस्म पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। एसओ संजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। बदमाशों की पिकप पुलिस के कब्जे में है। गाड़ी और मोबाइल के आधार पर आगे छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।