फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   3.68 lakh looted by shooting two CSC operators in Gorakhpur and Deoria

UP News: गोरखपुर और देवरिया में दो सीएससी संचालकों को गोली मारकर 3.68 लाख लूटे, दोनों अस्पताल में भर्ती

Tue, 15 Aug 2023 10:09 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो, गोरखपुर/देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो, गोरखपुर/देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 15 Aug 2023 10:09 AM IST
सार

देवरिया के गौरी बाजार के कटाई चौराहे पर सहज जनसेवा केंद्र के संचालक को गोली मारकर बदमाशों ने दो लाख रुपये लूट लिए। संचालक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन
3.68 lakh looted by shooting two CSC operators in Gorakhpur and Deoria
देवरिया में जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार को दो जिलों में दो ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों को गोली मारकर 3.68 लाख रुपये लूट लिए।

विज्ञापन


गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के भवनपोखर गांव के पास दोपहर करीब 3.30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) संचालक अक्षय चौहान (25) को गोली मारकर 1.68 लाख रुपये लूट लिए। उधर से गुजर रहे ऑटो चालक ने बीचबचाव की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे भी असलहा दिखाकर धमकाया, जिसके बाद ऑटो चालक भाग गया। घायल संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, देवरिया के गौरी बाजार के कटाई चौराहे पर सहज जनसेवा केंद्र के संचालक को गोली मारकर बदमाशों ने दो लाख रुपये लूट लिए। संचालक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गलती कोई नहीं...फिर भी निर्दोष होने तक झेलनी होती है प्रताड़ना
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गोरखपुर में लूट

गोरखपुर में जानीपुर के मुखैला निवासी अक्षय चौहान कौड़ीराम स्थित एसबीआई की शाखा से 1.68 लाख रुपये निकाल कर बाइक से घर निकले थे। गोला होते हुए धौंसा के रास्ते भवनपोखरके पास जैसे ही कनइल रोड पर मुड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने असलहा दिखाकर उन्हें रोक लिया। असलहा देखकर अक्षय ने भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने गोली चला दी।

गोली हाथ में लगते ही अक्षय बाइक लेकर गिर गए। इसी बीच बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग छीन लिया। इसी दौरान उधर से गांव का ही एक ऑटो चालक गुजर रहा था। उसने अक्षय की मदद की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे असलहा दिखाकर धमका दिया, जिसके बाद वह भाग गया। कुछ दूर जाने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह कहना है कि सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: इलाज में ढिलाई यानि आंखों की रोशनी से खिलवाड़, आई ड्राॅप का धड़ल्ले से हो रहा प्रयोग

उधर, देवरिया के गौरी बाजार क्षेत्र के अवधपुर निवासी कमलेश निषाद (18) पुत्र रूदल कटाई चौराहे पर सहज जनसेवा केंद्र चलाते हैं। सोमवार दोपहर तीन बजे दो बाइक पर सवार चार बदमाश केंद्र में पहुंचे। एक काउंटर से रुपये निकालने लगा और दूसरे ने पिस्टल तान दी। कमलेश ने विरोध किया तो एक बदमाश ने गोली चला दी। गोली पीठ पर लगने से कमलेश घायल हो गए। इसके बाद बदमाश काउंटर में रखे दो लाख रुपये निकालकर असलहा लहराते हुए रुद्रपुर की तरफ भाग गए। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि लूट के पीड़ित ने गांव के एक व्यक्ति सहित दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed