फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   2,913 candidates left the police recruitment exam

Gorakhpur News: 2,913 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा

Sun, 18 Feb 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 18 Feb 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
2,913 candidates left the police recruitment exam
- दूसरे दिन दोनों पालियों में पंजीकृत थे 50,544 अभ्यर्थी
विज्ञापन

- परीक्षा की निगरानी करते रहे पुलिस के आला अधिकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सिपाही भर्ती परीक्षा में दूसरे दिन रविवार को 2,913 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दो पाली में होने वाली परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुबह आठ बजे से ही पुलिस परीक्षा केंद्रों के बाहर मुस्तैद हो गई। पुलिस के आला अधिकारी दिनभर परीक्षा केंद्र का दौरा करने के साथ ही व्यवस्था की जानकारी लेते रहे। कंट्रोल रूम से भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही थी।
जिले में 47 केंद्रों पर हो रही परीक्षा में पहले दिन 50,544 महिला व पुरुष अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। दोनों पाली में हुई परीक्षा में कुल 47,631 अभ्यर्थी ही पहुंचे। सुरक्षा जांच के लिए सभी केंद्र पर दो घंटे पहले ही जमावड़ा लग गया था। गेट पर प्रवेश पत्र व दस्तावेज की जांच के बाद बायोमीट्रिक कराकर अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में जाने दिया गया। सभी परीक्षा केंद्र पर कंट्रोल रूम बनाया गया था, जहां से कक्ष में बैठे अभ्यर्थियों के साथ ही निरीक्षक की निगरानी की जा रही थी।
विज्ञापन


------------

गणित और रीजनिंग ने उलझाया

गोरखपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को गणित और रीजनिंग के प्रश्नों ने उलझाया। ज्यादातर अभ्यर्थियों का कहना था कि पेपर आसान था। मैथ और रीजनिंग ने थोड़ा उलझाया, लेकिन हिंदी और सामान्य ज्ञान के प्रश्न काफी आसान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------

कोट

परीक्षा की तैयारी की थी। पेपर बहुत आसान था, इससे सारे प्रश्नों को आसानी से हल कर लिया। उम्मीद है कि परीक्षा पास कर लूंगी।
रजीन गुप्ता, अभ्यर्थी

पेपर में गणित और रीजनिंग के प्रश्नों ने थोड़ा परेशान किया। सामान्य ज्ञान और हिंदी के प्रश्न आसान थे। सभी प्रश्नों को हल किया है।

पिंकी अभ्यर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed