देवरिया में 29 नए मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीज हुए 316
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया जिले में 29 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में संक्रमितों की संख्या 5860 हो गई है। अब तक 74 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीज 316 है।
गुरुवार को जिला अस्पताल के चार, सीएमओ आफिस के दो, सीडीओ आवास के एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा नेहरू नगर, चकसराय बदलदास, असनहर के लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई है।
5470 संक्रमित स्वस्थ्य हो चुके हैं। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि 29 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में हुई जांच
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जिला अस्पताल की टीम ने शिविर लगाकर सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों का कोविड जांच की। इस मौके पर 37 लोगों की जांच हुई और सभी की रिपोर्ट निगेटिव ही रही।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला अस्पताल के अरबन स्वास्थ्य केंद्र विकास भवन के लैब टेक्नीशियन शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, राकेश मिश्रा, स्टाफ नर्स चांदनी तिवारी व प्रीति पांडेय ने डीआईओएस पीके शर्मा, एडीआईओएस रामहजूर सहित सभी कर्मचारियों की कोविड-19 एंटीजन रैपिड टेस्ट किया।
टीम में शामिल रहे एलटी शैलेंद्र मणि ने बताया कि मौके से कुल 37 लोगों की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव ही आई। डीआईओएस पीके शर्मा ने कहा कि महामारी काल में सभी के लिए यह जांच अनिवार्य किया गया है। डीएम के आदेश पर कार्यालय में शिविर लगवाया गया, ताकि सभी की जांच हो सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रति अपना आभार भी जताया।