{"_id":"62e38e410bdbd960791b1c5d","slug":"28-found-corona-infected-including-aiims-student-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona: गोरखपुर में एम्स की छात्रा सहित 28 मिले कोरोना संक्रमित, कुल 124 सक्रिय केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona: गोरखपुर में एम्स की छात्रा सहित 28 मिले कोरोना संक्रमित, कुल 124 सक्रिय केस
Fri, 29 Jul 2022 01:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 29 Jul 2022 01:07 PM IST
सार
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि संक्रमितों में शिवपुर सहबाजगंज का आठ वर्षीय बच्चा भी शामिल हैं। इसी मोहल्ले के एक ही परिवार के दो लोग भी संक्रमित मिले हैं। इनमें एक 14 वर्षीय किशोर और एक युवक शामिल है।
विज्ञापन
कोरोना जांच।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
कोरोना संक्रमण की जांच में बृहस्पतिवार को 28 लोग बीमार मिले हैं। संक्रमितों में एम्स की एक छात्रा और तीन कर्मचारी शामिल हैं। इस दौरान 15 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद से सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 124 हो गई है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि संक्रमितों में शिवपुर सहबाजगंज का आठ वर्षीय बच्चा भी शामिल हैं। इसी मोहल्ले के एक ही परिवार के दो लोग भी संक्रमित मिले हैं। इनमें एक 14 वर्षीय किशोर और एक युवक शामिल है। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरौली का एक कर्मचारी भी पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि पहली लहर से लेकर अब तक 67,702 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 66,702 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है।
4,979 लोगों को लगाया गया कोरोनारोधी टीका
कोविड टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को बनाए गए 139 बूथों पर 4,979 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। इनमें दो हजार लोग प्रीकॉशन डोज लगवाने बूथों पर पहुंचे थे। इसके बाद से कुल प्रीकॉशन डोज का आंकड़ा एक लाख 32 हजार से अधिक पहुंच गया है। वहीं, कुल टीकाकरण का आंकड़ा 80 लाख 42 हजार से अधिक पहुंच गया है। सीएमओ ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं, सभी को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन