{"_id":"5f5bd2708ebc3e36b95b1915","slug":"274-crore-released-for-link-expressway-gorakhpur-city-news-gkp3652110102","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल के विकास को अब मिलेगी गति, 274 करोड़ रुपये से होगा लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल के विकास को अब मिलेगी गति, 274 करोड़ रुपये से होगा लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण
Sat, 12 Sep 2020 11:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए शुक्रवार को यूपीडा ने 274.88 करोड़ रुपये जारी कर दिए। इनमें गोरखपुर के लिए 70 करोड़, आंबेडकर नगर को 152.88 करोड़ तथा आजमगढ़ के लिए 52 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए हैं। यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने गोरखपुर समेत संबंधित जिलों को धनराशि जारी करने के साथ ही सभी डीएम को निर्देश दिए हैं कि एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए जिन किसानों से जमीन ली गई है उनका भुगतान एक महीने के भीतर कर दिया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डीएम यह सुनिश्चित करें कि कहीं पर भी लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य में कोई व्यवधान न आए। परियोजना के क्रियान्वयन के लिए इसे पैकेजों में बांटा गया है। पैकेज एक का निर्माण कार्य दस फरवरी 2020 से एवं पैकेज दो का निर्माण कार्य 19 जून 2020 से शुरू कर दिया गया है। 10 सितंबर 2020 तक 67.97 प्रतिशत क्लीयरिंग एंड ग्रबिंग एवं 13.22 फीसदी मिट्टी का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
गोरखपुर में जैतपुर से शुरू होगा एक्सप्रेस-वे
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे जिले में एनएच 27 के पास जैतपुर गांव से शुरू होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आजमगढ़ में समाप्त होगा। एक्सप्रेस-वे की लम्बाई 91.352 किमी है। इस एक्सप्रेसवे से गोरखपुर, आंबेडकर नगर, संतकबीरनगर, आजमगढ़ जिले के लाखों लोग लाभान्वित होंगे। एक्सप्रेस-वे चार लेन का होगा। इसका विस्तार छह लेन तक किया जा सकेगा।
विज्ञापन
पूर्वांचल के विकास को मिलेगी गति
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के पूरा होने से गोरखपुर समेत चार जिलों में आंबेडकर नगर, संतकबीरनगर, आजमगढ़ में सामाजिक और आर्थिक विकास के साथ कृषि, वाणिज्य, पर्यटन और उद्योगों की आय में भी इजाफा होगा । कुल मिलाकर यह एक्सप्रेस-वें पूर्वांचल के विकास को गति देगा।
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे एक नजर में
कुल लंबाई 91.352 किमी होगी
छह लेन में बन रहे इस लिंक एक्सपेस-वे की लागत 5876.68 करोड़ रुपये है
प्रोजेक्ट के तहत तीन रैंप प्लाजा, दो टोल प्लाजा, 16 अंडरपास, 7 फ्लाईओवर, सात बड़े ब्रिज, 50 अंडरपास, 16 छोटे ब्रिज और 389 पुल प्रस्तावित हैं
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का दाहिना रास्ता 110 मीटर का होगा, इसमें एक सर्विस रोड का प्रावधान भी है।
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे एक नजर में
कुल लंबाई 91.352 किमी होगी
छह लेन में बन रहे इस लिंक एक्सपेस-वे की लागत 5876.68 करोड़ रुपये है
प्रोजेक्ट के तहत तीन रैंप प्लाजा, दो टोल प्लाजा, 16 अंडरपास, 7 फ्लाईओवर, सात बड़े ब्रिज, 50 अंडरपास, 16 छोटे ब्रिज और 389 पुल प्रस्तावित हैं
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का दाहिना रास्ता 110 मीटर का होगा, इसमें एक सर्विस रोड का प्रावधान भी है।