फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   27 new corona Positive got including two policemen in Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में दो पुलिस कर्मियों में समेत 27 नए मिले कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 351

Thu, 24 Sep 2020 05:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 24 Sep 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
27 new corona Positive got including two policemen in Siddharthnagar
Corona - फोटो : PTI

सिद्धार्थनगर जिले में दो पुलिस कर्मियों समेत 27 कोरोना संक्रमित पाए गए। बृहस्पतिवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।

विज्ञापन


इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। जिले में अब तक 2,998 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 2616 लोग स्वस्थ होकर जा चुके हैं और 351 लोगों का इलाज चल रहा है। अब तक संक्रमण से 30 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन


जिले में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक 10 मरीज शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इनमें चिल्हिया गांव में चार, छितनिया में दो, पलटा देवी, सिरसिया, महदेवा नानकार, शोहरतगढ़ में एक-एक संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौगढ़ के पुलिस लाइंस दो,जनपद न्यायालय, सरोजनीनगर, अर्बन में एक-एक संक्रमित मिले। बांसी के एसबीआई शाखा में दो, भेसड़ गांव में एक संक्रमित मिला। डुमरियागंज और इंद्रानगर में एक-एक संक्रमित मिले। खेसरहा के टिकरी पकड़िया और झुडिय़ा गांव में एक-एक संक्रमित मिले।


बर्डपुर के अहिरौली, लोटन के बिलौरी, मिठवल के श्रीवास्तव कॉलोनी, उसका बाजार के तिघरा में एक-एक संक्रमित मिले। इसके अलावा एक अन्य संक्रमित पाया गया।

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 27 संक्रमित पाए गए थे, उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed