{"_id":"62cfce00e751211507092491","slug":"27-new-corona-found-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona: गोरखपुर में तीन बच्चों, दो स्वास्थ्यकर्मियों समेत मिले 27 कोरोना मरीज, 165 सक्रिय मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona: गोरखपुर में तीन बच्चों, दो स्वास्थ्यकर्मियों समेत मिले 27 कोरोना मरीज, 165 सक्रिय मामले
Thu, 14 Jul 2022 01:36 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 14 Jul 2022 01:36 PM IST
सार
सीएमओ डा. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67391 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66350 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। बुधवार को कोरोना के 27 नए मरीज मिले। इसमें तीन बच्चे, एक किशोर व दो स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। इस दौरान 25 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी। जिसके बाद अब जिले में 165 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को मिले कोरोना संक्रमितों में दाउदपुर, गीता वाटिका व शिवपुर सहबाजगंज के एक-एक बच्चे शामिल हैं। रेलवे हास्पिटल के दो स्वास्थ्यकर्मी व शिवपुर सहबाजगंज का 15 वर्षीय किशोर भी संक्रमित मिला है। जेमिनी गार्डेनिया के एक परिवार के दो लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
विज्ञापन
सीएमओ डा. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67391 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66350 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
2469 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
कोरोना टीकाकरण अभियान में बुधवार को 108 बूथों पर 2469 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। बूथों पर बहुत कम संख्या में लोग पहुंचे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एएन प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है।