{"_id":"6167f7c7704dbd4f3627e36c","slug":"265-new-booths-built-and-load-of-voters-on-every-booth-decreased-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2022: हर बूथ पर मतदाताओं का भार हुआ कम, 265 नए बूथ बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2022: हर बूथ पर मतदाताओं का भार हुआ कम, 265 नए बूथ बने
Thu, 14 Oct 2021 02:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 14 Oct 2021 02:56 PM IST
सार
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार जिन भी बूथों पर 1200 से अधिक वोटर थे, उनका संभाजन कर वोटरों को दूसरे बूथ से जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मतदाताओं की सहूलियत के लिए बूथों पर मतदाताओं का भार कम कर दिया गया है। अब किसी भी बूथ पर 1200 से ज्यादा मतदाता मतदान नहीं करेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार जिन भी बूथों पर 1200 से अधिक वोटर थे, उनका संभाजन कर वोटरों को दूसरे बूथ से जोड़ दिया गया है। इसकी वजह से जिले में 256 नए बूथ और 22 नए मतदान केंद्र बढ़ गए हैं।
पहले गोरखपुर जिले में 3870 बूथ थे जो अब बढ़कर 4126 हो गए हैं। इसी तरह मतदान केंद्रों की संख्या 2053 से बढ़कर 2075 हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि बांसगांव विधानसभा में सर्वाधिक 50 बूथ बढ़ाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कैंपियरगंज में 42, पिपराइच में 23, गोरखपुर शहर में आठ, गोरखपुर ग्रामीण में 33, सहजनवां में 32, खजनी में 22, चौरीचौरा में 15 व चिल्लूपार में 31 मतदेय स्थल बढ़ाए गए हैं।
एक नवंबर से मिलेगा वोटर बनने का मौका
किन्हीं वजहों से यदि अभी तक वोटर नहीं बन पाए हैं तो अगले महीने से आसानी से वोटर बनने का मौका मिलेगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी जेएन मौर्य ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य एक नवंबर से शुरू होगा। 30 नवंबर तक नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए आवेदन किया जा सकता है। 20 दिसंबर तक उनका निस्तारण कर कंप्यूटर में फीडिंग होगी। पांच जनवरी 2022 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। एक जनवरी 2022 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवा मतदाता बन सकते हैं।