फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   261 registration done for Goddhoiya drain project, work fast

Gorakhpur News: गोड़धोइया नाला परियोजना के लिए 261 की हुई रजिस्ट्री, काम तेज

Thu, 30 Nov 2023 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
261 registration done for Goddhoiya drain project, work fast
-मुख्यमंत्री ने 30 नवंबर तक रजिस्ट्री का काम पूरा कराने का दिया था निर्देश
विज्ञापन

- मंगलवार को 40 और बुधवार को सात लोगों से कराई गई रजिस्ट्री

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। गोड़धोइया नाला परियोजना के लिए जमीन की रजिस्ट्री का काम तेज हो गया है। मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने 30 नवंबर तक रजिस्ट्री का काम पूरा करने को कहा था, लेकिन सार्वजनिक अवकाश एवं कुछ अन्य कारणों से रजिस्ट्री पूरी नहीं की जा सकी। शनिवार तक रजिस्ट्री कराने की अपील की गई है।
नाले की डिजाइन में संशोधन के बाद कई मकान बच रहे हैं और कई मकान आंशिक रूप से ही टूट रहे हैं। डिजाइन में परिवर्तन के बाद तेजी से काम करने की हिदायत दी गई है। मुख्यमंत्री भी नियमित रूप से इस परियोजना की समीक्षा करते हैं। उन्होंने इसी महीने रजिस्ट्री का काम पूरा कराने को कहा था। जिला प्रशासन ने शनिवार तक रजिस्ट्री का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गोंड ने बताया कि 261 लोग अब तक रजिस्ट्री करा चुके हैं। 28 नवंबर को 40, जबकि 29 नवंबर को सात लोगों ने रजिस्ट्री की। मुख्य राजस्व अधिकारी ने सभी प्रभावित लोगों से उन्होंने शनिवार तक रजिस्ट्री करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इसके बाद निर्माण कार्य तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed