{"_id":"5f5f820c795de4203b025081","slug":"26-new-corona-positive-got-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में मिले 26 संक्रमित, 107 मरीजों ने दी कोरोना को मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में मिले 26 संक्रमित, 107 मरीजों ने दी कोरोना को मात
Mon, 14 Sep 2020 08:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 14 Sep 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Corona testing
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर में सोमवार को जिले में 26 लोग कोरोना संक्रमित मिले। बीते एक पखवारे में यह एक दिन में सबसे कम संख्या है। अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 4128 हो गई है। वहीं सोमवार को 107 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे। जिसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़कर 3551 हो गई है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता के अनुसार सोमवार को कुल 1971 मरीजों की रिपोर्ट आई जिसमें से 26 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके अलावा 1945 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। संक्रमित मिले मरीजों में से फाजिलनगर क्षेत्र में एक, कसया में एक, पडरौना में तीन, तमकुही में एक, नेबुआ नौरंगिया में चार, कुबेरस्थान में चार, रामकोला में एक, हाटा में एक, सेवरही में एक व सुकरौली क्षेत्र में छह मरीज हैं।
विज्ञापन
इन मरीजों को मिलाकर जिले में अब कुल संक्रमितो की संख्या 4128 हो गई है। इसके अलावा सोमवार को 107 मरीज ठीक होकर भी लौटे हैं। सीएमओ के अनुसार जिले में अब संक्रमित होने का दर पांच प्रतिशत से भी नीचे आ गया है तो वहीं ठीक होने वाले मरीजों की दर 86 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई है। अब तक इस बीमारी से संक्रमित हुए 3551 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 28 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन