{"_id":"61a3612e7c1037757d2d33f2","slug":"2503-couples-will-get-married-in-mass-marriage-ceremony-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह समारोह: कल दांपत्य बंधन में बंधेंगे 2503 जोड़े, कुशीनगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह समारोह: कल दांपत्य बंधन में बंधेंगे 2503 जोड़े, कुशीनगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं सीएम
Sun, 28 Nov 2021 04:29 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 28 Nov 2021 04:29 PM IST
सार
सामूहिक विवाह के आयोजन की तैयारियों की जानकारी देते हुए उप श्रमायुक्त अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि लाभार्थी निर्माण श्रमिक के खाते में दंपती की गृहस्थी के लिए 65 हजार रुपये और वस्त्र के लिए 10 हजार रुपये लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुशीनगर में 29 नवंबर को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में मंडल के 2503 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधेंगे। इन जोड़ों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत कन्या विवाह अनुदान योजना के तहत कुल 75 हजार रुपये की सहायता भी दी जाएगी। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ और कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के भी शामिल होने की उम्मीद है।
सामूहिक विवाह के आयोजन की तैयारियों की जानकारी देते हुए उप श्रमायुक्त अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि लाभार्थी निर्माण श्रमिक के खाते में दंपती की गृहस्थी के लिए 65 हजार रुपये और वस्त्र के लिए 10 हजार रुपये लिए भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि सिर्फ गोरखपुर से ही 817 जोड़ों का चयन विवाह के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि हिंदू जोड़ों के लिए पुरोहित की व्यवस्था की गई है। वहीं मुस्लिम जोड़ों के निकाह के लिए मौलवी भी मौजूद रहेंगे। इसी तरह अन्य लाभार्थियों की धार्मिक एवं पारंपरिक मान्यताओं का ध्यान रखते हुए विवाह संपन्न कराए जाएंगे। बताया कि सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में श्रम एवं सेवायोजना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मंडल से कई मंत्री, सांसद, राज्यसभा सांसद और विधायक शामिल होंगे।
इतने जोड़ों का होगा विवाह
जिला जोड़े
गोरखपुर 817
महाराजगंज 634
कुशीनगर 654
देवरिया 398
योग 2503