फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   250 Vice Chancellors from SAARC countries will gather in Gorakhpur University

Gorakhpur: गोरखपुर में जुटेंगे सार्क देशों से 250 कुलपति, दिसंबर में महासम्मेलन की मेजबानी करेगा DDU

Thu, 01 Sep 2022 05:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Sep 2022 05:05 PM IST
सार

तीन दिवसीय सेमिनार देश के कोने-कोने से शिक्षाविद् शामिल होंगे। 15 व 16 अक्तूबर को संतकबीर, संत रविदास व संत गोरखनाथ की शिक्षाओं और दर्शन पर आधारित त्रिधारा कार्यक्रम के अंतर्गत वृहद सेमिनार का आयोजन होगा।

विज्ञापन
250 Vice Chancellors from SAARC countries will gather in Gorakhpur University
DDU gorakhpur - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय में तीन अंतरराष्ट्रीय स्तर और एक वृहद स्तर के सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। पांच से सात नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय पुरातन छात्र सम्मेलन तो दिसंबर में सार्क देश के कुलपतियों के कान्क्लेव का आयोजन होगा। इसमें 250 कुलपति शामिल होंगे।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक 24 से 26 सितंबर तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय, 15 व 16 अक्टूबर को कबीरदास, गोरखनाथ और संत रविदास पर सेमिनार होगा। सभी सेमिनार के सफल आयोजन के लिए समन्वयकों का नाम निर्धारित करने के साथ कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर (24 से 26 सितंबर) आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का समन्वयक प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी को बनाया गया है।
विज्ञापन


तीन दिवसीय सेमिनार देश के कोने-कोने से शिक्षाविद् शामिल होंगे। 15 व 16 अक्तूबर को संतकबीर, संत रविदास व संत गोरखनाथ की शिक्षाओं और दर्शन पर आधारित त्रिधारा कार्यक्रम के अंतर्गत वृहद सेमिनार का आयोजन होगा। सेमिनार के कोआर्डिनेटर हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो.दीपक प्रकाश त्यागी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने 30 अप्रैल से दो मई तक आयोजित राष्ट्रीय पुरातन छात्र सम्मेलन के माध्यम से 15 हजार विद्यार्थियों का डाटा बेस तैयार किया है। साथ ही सभी विभागाध्यक्षों को आनलाइन विभागीय सम्मेलनों का आयोजन कर अपने अपने विभागों के पुरातन छात्रों की सूची को अपडेट करने का निर्देश दिया है। दिसंबर में सार्क देश के कुलपतियों के महासम्मेलन का आयोजन होगा। इसके समन्वयक अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय सिंह होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed