फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   250 students of Gorakhpur will participate in tablet-phone distribution ceremony

गोरखपुर: टैबलेट-फोन वितरण समारोह में शामिल होंगे जिले के 250 विद्यार्थी, आज पांच बसों से लखनऊ ले जाएगा जिला प्रशासन

Sat, 25 Dec 2021 01:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Dec 2021 01:42 AM IST
सार

नोडल अफसर ने बताया कि पॉलीटेक्निक, आईटीआई और गोरखपुर विश्वविद्यालय समेत सभी डिग्री कॉलेजों में शनिवार को दोपहर एक से तीन बजे तक टैबलेट-स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा।

विज्ञापन
250 students of Gorakhpur will participate in tablet-phone distribution ceremony
टैबलेट। (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के अटल विहारी वाजपेयी इकोना स्टेडियम में शनिवार को आयोजित होने वाले टैबलेट-स्मार्टफोन वितरण समारोह में गोरखपुर के भी 250 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें अभ्युदय योजना के 50 विद्यार्थी, पॉलीटेक्निक के 50, आईटीआई के 25 और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी, दिग्विजयनाथ, सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज तथा एमजीपीजी के 25-25 विद्यार्थी शामिल हैं।

विज्ञापन


सभी को शनिवार की सुबह पांच बजे पांच बसों से लखनऊ ले जाया जाएगा। प्रत्येक बस में एक-एक नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। साथ ही दो-दो कांस्टेबल भी। इनमें एक महिला व एक पुरुष कांस्टेबल शामिल हैं। एबीएसए को नोडल अफसर के तौर पर तैनात किया गया है। लखनऊ में विद्यार्थियों को बैठाने समेत अन्य व्यवस्था के लिए डिप्टी कलेक्ट्रेर दिग्विजय सिंह दो दिन पहले से कैंप कर रहे हैं।
विज्ञापन


टैबलेट वितरण योजना के नोडल एवं एडीएम (प्रशासन) पुरुषोत्तम दास गुप्ता ने बताया कि अभ्युदय, पॉलीटेक्निक और आईटीआई  के विद्यार्थियों को टैबलेट और बाकी विद्यार्थियों को स्मार्टफोन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सभी कॉलेजों में होगा लाइव प्रसारण

नोडल अफसर ने बताया कि पॉलीटेक्निक, आईटीआई और गोरखपुर विश्वविद्यालय समेत सभी डिग्री कॉलेजों में शनिवार को दोपहर एक से तीन बजे तक टैबलेट-स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। इसके लिए संबंधित जगहों पर एलईडी आदि का इंतजाम किया जा रहा है।

31 दिसंबर तक जिले को मिल जाएंगे 25 हजार टैबलेट-स्मार्टफोन

नोडल अफसर के मुताबिक जिले में अब तक 84 हजार विद्यार्थियों का पंजीकरण हो चुका है। इनमें 74 हजार का सत्यापन भी हो चुका है। विश्वविद्यालय समेत सभी डिग्री कॉलेज, आईटीआई व पॉलीटेक्निक के विद्यार्थियों को टैबलेट व स्मार्टफोन मिलेंगे। बताया कि 31 दिसंबर तक जिले को करीब 25 हजार टैबलेट-स्मार्टफोन उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इन्हें रखने के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय और गुरु गोरक्षनाथ विश्वविद्यालय में स्टोर रूम बनाया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed