{"_id":"6ab98a8fe35f4b7d65090043","slug":"25-foot-wall-of-coach-care-center-collapses-amidst-heavy-rain-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1465966-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भारी बारिश में कोच केयर सेंटर की 25 फुट दीवार गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भारी बारिश में कोच केयर सेंटर की 25 फुट दीवार गिरी
Mon, 28 Sep 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। शनिवार को हुई तेज बारिश के बाद चार फाटक रोड मोहद्दीपुर के पास स्थित कोच केयर सेंटर कोचिंग कॉम्प्लेक्स की करीब 25 फुट लंबी दीवार गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय दीवार के पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था जिससे बड़ा हादसा टल गया। शनिवार को दिनभर और रात में तेज बारिश हुई थी। बारिश के कारण दीवार की नींव कमजोर होने के बाद उसके गिरने की आशंका बनी हुई थी। शनिवार रात दीवार का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के बाद कोच केयर सेंटर की ओर से मजदूरों को लगाकर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम शुरू कराया गया। मजदूर मलबा हटाने के साथ ही गिरी दीवार के स्थान पर दोबारा निर्माण की तैयारी में जुटे रहे।
विज्ञापन