{"_id":"639c47568f9b6f7d02542cc2","slug":"25-electric-buses-will-be-run-in-gorakhpur-khichdi-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर खिचड़ी मेले में चलाई जाएंगी 25 इलेक्ट्रिक बसें, मेला स्पेशल बनकर चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर खिचड़ी मेले में चलाई जाएंगी 25 इलेक्ट्रिक बसें, मेला स्पेशल बनकर चलेंगी
Fri, 16 Dec 2022 03:59 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 16 Dec 2022 03:59 PM IST
सार
खिचड़ी मेले के दौरान इन दोनों टूरिस्ट बसों को खिचड़ी मेला स्पेशल बसों के रूप में नकहा और सूरजकुंड पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाया जाएगा। इस दौरान खिचड़ी मेले के लिए इस्तेमाल होने वाले वायरलेस का भी ट्रायल नगर आयुक्त की मौजूदगी में किया गया।
विज्ञापन
गोरखपुर समाचार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खिचड़ी मेले में 25 इलेक्ट्रिक बसें लगाई जाएंगी जो देश-विदेश से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुसार अलग-अलग रूटों पर चलाई जाएंगी। वहीं 25 इलेक्ट्रिक बसें अस्थायी तौर पर लखनऊ से मंगवाई जा रही हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
ये बातें नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बृहस्पतिवार को महेसरा बस डिपों में दो टूरिस्ट बसों का ट्रायल के दौरान कहीं। उन्होंने टूरिस्ट बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद बताया कि खिचड़ी मेले के दौरान इन दोनों टूरिस्ट बसों को खिचड़ी मेला स्पेशल बसों के रूप में नकहा और सूरजकुंड पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाया जाएगा। इस दौरान खिचड़ी मेले के लिए इस्तेमाल होने वाले वायरलेस का भी ट्रायल नगर आयुक्त की मौजूदगी में किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, द्वारिका तिवारी, वीरेंद्र सिंह, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, संजय शुक्ला, अविनाश प्रताप सिंह, संजय चौहान, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन