{"_id":"62e0d2fa4f5910774f240713","slug":"25-corona-infected-including-two-health-workers-found-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona: गोरखपुर में दो स्वास्थ्य कर्मियों समेत मिले 25 कोरोना संक्रमित, 22 ने दी बीमारी को मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona: गोरखपुर में दो स्वास्थ्य कर्मियों समेत मिले 25 कोरोना संक्रमित, 22 ने दी बीमारी को मात
Wed, 27 Jul 2022 11:24 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:24 AM IST
सार
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67,654 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,659 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है। वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। बूथों पर पहुंचकर लोग टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
कोरोना संक्रमण की जांच में मंगलवार को 25 मरीज मिले हैं। संक्रमितों में दो स्वास्थ्य कर्मी, किशोरी और चार बुजुर्ग शामिल हैं। इन दौरान 22 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 119 हो गई है।
विज्ञापन
जांच के दौरान मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के एक-एक स्वास्थ्य कर्मी और तेनुआ की एक 15 वर्षीय किशोरी में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, अलग-अलग मोहल्लों में रहने वाले 82,72, 68 और 66 बुजुर्गों में भी कोरोना का संक्रमण मिला है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67,654 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,659 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सात हजार से अधिक ने लगवाया कोरोनारोधी टीका
कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को 112 बूथों पर सात हजार से अधिक लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। इसमें चार हजार लोगों ने एहतियाती डोज लगाई गई। अब तक जिले के 79 लाख से अधिक लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया जा चुका है। सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। बूथों पर पहुंचकर लोग टीका जरूर लगवाएं।