{"_id":"5f8570868ebc3ec5ee58c17c","slug":"24-hour-corona-test-in-forensic-lab-in-three-days-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए कब शुरू होगी फोरेंसिक लैब में कोरोना जांच, 24 घंटे मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए कब शुरू होगी फोरेंसिक लैब में कोरोना जांच, 24 घंटे मिलेगी सुविधा
Tue, 13 Oct 2020 02:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 13 Oct 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur forensic lab
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने जिला अस्पताल में 24 घंटे कोविड जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फोरेंसिक लैब (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) के भवन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सीएमओ और जिला अस्पताल के एसआईसी को सख्त निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द लैब में समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे कोरोना जांच 24 घंटे हो सके। यह सुविधा तीन दिनों के अंदर शुरू कराने की बात भी उन्होंने कही।
विज्ञापन
कमिश्नर कोरोना की जांच रफ्तार बढ़ाना चाह रहे हैं। यही वजह है कि 100 बेड टीबी अस्पताल के बाद फोरेंसिक लैब में 24 घंटे कोरोना जांच की सुविधा शुरू कराने के लिए प्रयासरत हैं। जिला अस्पताल में जगह न होने की वजह से उन्होंने फोरेंसिक लैब को चुना है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी और एसआईसी से वार्ता के बाद यह बात सामने आई है कि 24 घंटे की सुविधा के लिए कम से कम छह लैब टेक्नीशियन की जरूरत पड़ेगी। इस पर कमिश्नर ने तीन दिनों के अंदर पूरी व्यवस्था कराने को कहा है।
सीएमओ ने बताया कि तीन दिनों के अंदर सारी व्यवस्था कराकर जांच की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को कहीं और जांच के लिए भटकने की जरूरत नहीं होगी। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की भी कोरोना जांच हो सकेगी।