फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   23 people including six children of a school were found infected

Corona: एक स्कूल के छह बच्चों सहित 23 लोग मिले संक्रमित, 28 ने दी कोरोना को मात

Thu, 28 Jul 2022 01:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 Jul 2022 01:45 PM IST
सार

सीएमओ ने कोरोना संक्रमण से बचाव की अपील की है। उनका कहना है कि मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। दो गज की दूरी का पालन जरूरी है। कोरोना का टीका असरदार है, जिन लोगों ने नहीं लगवाया है, वह जिला अस्पताल या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीका लगवा सकते हैं।

विज्ञापन
23 people including six children of a school were found infected
गोरखपुर में कोरोना टीकाकारण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में बुधवार को एक स्कूल के छह बच्चों समेत 23 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। 28 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब जिले में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 114 हो गई है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट बुधवार देर शाम जारी हुई तोे हड़कंप मच गया। पता चला कि स्कूल के छह बच्चे संक्रमित हो गए हैं। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गई और कोरोना प्रोटोकॉल के पालन की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। सीएमओ का कहना है कि कंपोजिट रीजनल सेंटर (सीआरसी) सहित अन्य स्कूलों में अभियान चलाकर कोरोना की जांच कराई जाएगी। संक्रमित बच्चों में गंभीर लक्षण नहीं हैं। नियमित निगरानी कराई जाएगी।
विज्ञापन


जिस स्कूल के बच्चे कोरोना संक्रमित मिले हैं बृहस्पतिवार को उसके सभी बच्चों की जांच कराई जाएगी। सीएमओ का कहना है कि विशेष टीम लगाकर नमूने लिए जाएंगे। दिव्यांग स्कूलों के  बच्चों की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने कोरोना संक्रमण से बचाव की अपील की है। उनका कहना है कि मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। दो गज की दूरी का पालन जरूरी है। कोरोना का टीका असरदार है, जिन लोगों ने नहीं लगवाया है, वह जिला अस्पताल या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीका लगवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed