{"_id":"62e245b3da65cb04c907f5b9","slug":"23-people-including-six-children-of-a-school-were-found-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona: एक स्कूल के छह बच्चों सहित 23 लोग मिले संक्रमित, 28 ने दी कोरोना को मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona: एक स्कूल के छह बच्चों सहित 23 लोग मिले संक्रमित, 28 ने दी कोरोना को मात
Thu, 28 Jul 2022 01:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:45 PM IST
सार
सीएमओ ने कोरोना संक्रमण से बचाव की अपील की है। उनका कहना है कि मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। दो गज की दूरी का पालन जरूरी है। कोरोना का टीका असरदार है, जिन लोगों ने नहीं लगवाया है, वह जिला अस्पताल या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर में कोरोना टीकाकारण।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में बुधवार को एक स्कूल के छह बच्चों समेत 23 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। 28 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब जिले में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 114 हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट बुधवार देर शाम जारी हुई तोे हड़कंप मच गया। पता चला कि स्कूल के छह बच्चे संक्रमित हो गए हैं। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गई और कोरोना प्रोटोकॉल के पालन की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। सीएमओ का कहना है कि कंपोजिट रीजनल सेंटर (सीआरसी) सहित अन्य स्कूलों में अभियान चलाकर कोरोना की जांच कराई जाएगी। संक्रमित बच्चों में गंभीर लक्षण नहीं हैं। नियमित निगरानी कराई जाएगी।
विज्ञापन
जिस स्कूल के बच्चे कोरोना संक्रमित मिले हैं बृहस्पतिवार को उसके सभी बच्चों की जांच कराई जाएगी। सीएमओ का कहना है कि विशेष टीम लगाकर नमूने लिए जाएंगे। दिव्यांग स्कूलों के बच्चों की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
सीएमओ ने कोरोना संक्रमण से बचाव की अपील की है। उनका कहना है कि मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। दो गज की दूरी का पालन जरूरी है। कोरोना का टीका असरदार है, जिन लोगों ने नहीं लगवाया है, वह जिला अस्पताल या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीका लगवा सकते हैं।