फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   23 new corona positive got in siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में मिले 23 नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 359

Mon, 14 Sep 2020 04:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 14 Sep 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
23 new corona positive got in siddharthnagar
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

सिद्धार्थनगर में जिले में 23 कोरोना संक्रमित पाए गए। सोमवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। जिले में अब तक 2688 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 2303 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 359 का इलाज चल रहा है और अब तक 27 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।

विज्ञापन


जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन संक्रमित पाए जा रहे हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक सात संक्रमित मिठवल ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इसमें चरट्टा गांव में छह और कम्हिरिया खुर्द गांव में एक संक्रमित मिला।
विज्ञापन


बढ़नी ब्लॉक के सरकौना गांव में तीन संक्रमित मिला। भनवापुर ब्लॉक के शाहपुर, मन्नीजोत, तेतरी गांव में एक-एक संक्रमित मिले। डुमरियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भडरिया, धरमपुर महुआ गांव में एक-एक संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांसी ब्लॉक के हाता खास, इटवा के बेलवा, लोटन के ठोठरी, नौगढ़ के मधुकपुर, शोहरतगढ़ नियांव गांव में एक-एक संक्रमित मरीज पाए गए। इसके अलावा दो अन्य संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 23 संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed