{"_id":"5f788d2a280b7235f5717029","slug":"23-new-corona-positive-got-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में 23 नए मिले कोरोना संक्रमित, 260 हुई एक्टिव मरीज की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में 23 नए मिले कोरोना संक्रमित, 260 हुई एक्टिव मरीज की संख्या
Sat, 03 Oct 2020 08:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 03 Oct 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि शनिवार को भी जारी रही। 23 नए लोग इस बीमारी से संक्रमित मिले, जिन्हें लेकर कुल पॉजिटिव केस की संख्या 4865 हो गई है। 35 मरीज स्वस्थ पाए गए।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शनिवार को 1542 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 1519 निगेटिव और 23 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिले इन लोगों में कसया क्षेत्र से तीन, हाटा से चार, तमकुही से एक, नेबुआ नौरंगिया से एक, कुबेरस्थान से एक, कप्तानगंज से दो, कसया से तीन, खड्डा से एक और अन्य क्षेत्रों से सात मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
इस तरह अब तक कराई गई 135994 लोगों की जांच में 4865 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। शनिवार को 35 मरीज जांच के बाद स्वस्थ मिले, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस तरह अब तक कुल 4558 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। जिले में अब तक कुल 45 मरीजों की इस बीमारी से मौत हुई है, जबकि 260 मरीज अभी भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन