{"_id":"62bbf5fa9ce2ef6c7842a432","slug":"22600-candidates-will-give-bed-entrance-exam-at-51-centers-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"BEd Entrance Exam: गोरखपुर में 51 केंद्रों पर 22,600 परीक्षार्थी देंगे बीएड प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BEd Entrance Exam: गोरखपुर में 51 केंद्रों पर 22,600 परीक्षार्थी देंगे बीएड प्रवेश परीक्षा
Wed, 29 Jun 2022 12:19 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:19 PM IST
सार
गोरखपुर, कुशीनगर व देवरिया में परीक्षा के लिए गोविवि बना नोडल केंद्र, देवरिया में 20 केंद्रों पर 8,839 और कुशीनगर में 14 केंद्रों पर 6,390 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा।
विज्ञापन
गोरखपुर बीएड प्रवेश परीक्षा। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा छह जुलाई को आयोजित संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा जिले के 51 केंद्रों पर होगी, जिसमें 22,600 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जबकि, देवरिया में 20 केंद्रों पर 8,839 और कुशीनगर में 14 केंद्रों पर 6,390 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
तीनों जिलों में बीएड प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को नोडल केंद्र और कुलसचिव विशेश्वर प्रसाद को नोडल अधिकारी बनाया गया है। नोडल अधिकारी ने बताया कि परीक्षा के लिए गोरखपुर में कुल 51 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 22,600 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रो. सुषमा पांडेय को नोडल समन्वयक बनाया गया है।
इनके अलावा गोरखपुर जिले के केंद्रों के लिए प्रो. निखिलकांत शुक्ल, कुशीनगर के लिए डॉ. आमोद कुमार राय और देवरिया में डॉ. संजय कुमार को उप नोडल समन्वयक बनाया गया है। सभी केंद्रों पर केंद्राध्यक्ष के अलावा दो पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे। जिला प्रशासन की ओर से स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति की जा चुकी है।
विज्ञापन
कहां, कितने परीक्षा केंद्र बने
नोडल अधिकारी ने बताया कि गोविवि परिसर में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा 13 महाविद्यालयों, 26 इंटर कॉलेजों और एक राजकीय पॉलीटेक्निक को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। कुशीनगर में 6 महाविद्यालयों और 8 इंटर कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। देवरिया में 5 महाविद्यालयों, 14 इंटर कॉलेजों और 1 राजकीय पॉलीटेक्निक में परीक्षा आयोजित होगी।