{"_id":"63a40b4d9d129858186c573a","slug":"220-up-board-exam-centers-will-be-built-in-gorakhpur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर जिले में बनेंगे 220 यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र, अंतिम सूची भेजी गई बोर्ड कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर जिले में बनेंगे 220 यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र, अंतिम सूची भेजी गई बोर्ड कार्यालय
Thu, 22 Dec 2022 01:16 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 22 Dec 2022 01:16 PM IST
सार
डीआइओएस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि जिला केंद्र निर्धारण समिति ने 220 केंद्रों की प्रस्तावित सूची को हरी झंडी दे दी है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद इस सूची को समिति ने फाइनल किया है। गत वर्ष की तुलना में इस बार 21 केंद्र अधिक बने हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 220 परीक्षा केंद्र बनेंगे। यूपी बोर्ड की ओर से जारी 222 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची को लेकर मांगी गई आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिला केंद्र निर्धारण समिति ने परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल कर दी है। इस सूची को डीआइओएस कार्यालय ने बोर्ड को भेज दिया है।
विज्ञापन
समिति ने अनंतिम सूची में गत वर्ष परीक्षा केंद्र बने 27 स्कूलों को एक बार फिर केंद्र बनाया है, वहीं संसाधनों की उपलब्धता न होने की वजह से 29 स्कूलों को सूची से हटा दिया है।
विज्ञापन
बोर्ड ने विगत 11 दिसंबर को 222 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की थी। जिसके बाद डीआइओएस ने प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों से 14 दिसंबर तक इसके लिए आपत्ति मांगी थी। अंतिम तिथि तक विभाग को कुल 127 आपत्तियां प्राप्त हुईं।
विज्ञापन
इनमें से 51 आपत्तियां नया केंद्र बनाए जाने को लेकर, 20 संसाधनों का कमी बताकर परीक्षा कराने में असमर्थ रहने, 43 परीक्षा केंद्र दूर बनाए जाने तथा 13 आपत्तियां धारण क्षमता से अधिक छात्र आवंटित करने को लेकर थी। समिति ने 17 दिसंबर को बैठक में आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद 220 केंद्रों की सूची को अंतिम रूप दिया।
डीआइओएस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि जिला केंद्र निर्धारण समिति ने 220 केंद्रों की प्रस्तावित सूची को हरी झंडी दे दी है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद इस सूची को समिति ने फाइनल किया है। गत वर्ष की तुलना में इस बार 21 केंद्र अधिक बने हैं।