फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   22 trains canceled before Holi for laying 16 kilometer long new rail line

Railway News: 22 ट्रेनें निरस्त, दो लाख यात्रियों के रेल सफर पर लगा इमरजेंसी ब्रेक

Tue, 21 Feb 2023 10:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Feb 2023 10:46 AM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा लाइन की क्षमता बढ़ाने के लिए तेजी से दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। मल्हौर से डालीगंज वाया गोमतीनगर, बादशाहनगर के दोहरीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, कमीशनिंग के बाद गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले यात्रियों की यात्रा सुगम एवं निर्बाध रूप से हो सकेगी।

विज्ञापन
22 trains canceled before Holi for laying 16 kilometer long new rail line
ट्रेन कैंसिल होने के कारण गोरखधाम एक्सप्रेस में जाने के लिए यात्रियों की लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

होली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के बीच करीब दो लाख रेल यात्रियों के सफर पर इमरजेंसी ब्रेक लग गया है। मल्हौर से डालीगंज (लखनऊ) के बीच 16 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। इस कारण सोमवार से दस दिनों के लिए गोरखपुर से लखनऊ आने-जाने वाली 22 ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। इस बीच गोरखपुर से लखनऊ के लिए रोजाना सिर्फ एक ट्रेन कृषक एक्सप्रेस ही चलेगी।

विज्ञापन


निरस्त की गई ट्रेनों से सामान्य तौर पर रोजाना 20 हजार यात्री सफर करते हैं। त्योहार के दौरान यह संख्या और बढ़ जाती है। अब इन यात्रियों के सामने अपने गंतव्य तक पहुंचने का संकट उत्पन्न हो गया है। सोमवार को पहले ही दिन लखनऊ जाने वाले यात्री दिल्ली और मुंबई की ट्रेनों में जगह के लिए परेशान नजर आए। गोरखधाम और वैशाली एक्सप्रेस में अचानक भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन


वहीं, ट्रेनों की जानकारी के लिए पूछताछ केंद्र पर भी भीड़ लगी रही। एक माह से कंफर्म टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को टिकट निरस्त कराना पड़ा। कई लोगों को जब ट्रेन का विकल्प नहीं मिला तो रोडवेज बस स्टेशन का रूख किया। नतीजन बसों में भीड़ बढ़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में सुविधा पर अभी की समस्या का क्या करें
नई रेल लाइन बनने से ट्रेनों के आने-जाने के लिए अलग-अलग लाइन हो जाएगी। इससे आगे चलकर यात्रियों को ही सुविधा होगी, लेकिन अभी के लिए उनकी परेशानी बढ़ गई है। कई यात्री व्यवस्था को कोसते नजर आए। बोले-इस तरह के संकट से निपटने के लिए रेलवे को कम से वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। होली का त्योहार नजदीक है, ऐसे में यह कार्य कुछ समय पहले या बाद कराना चाहिए था।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा लाइन की क्षमता बढ़ाने के लिए तेजी से दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। मल्हौर से डालीगंज वाया गोमतीनगर, बादशाहनगर के दोहरीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, कमीशनिंग के बाद गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले यात्रियों की यात्रा सुगम एवं निर्बाध रूप से हो सकेगी। वर्तमान में मल्हौर से डालीगंज सिंगल लाइन होने से इस खंड में ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है। यह कार्य करना बेहद मुश्किल भरा था, लेकिन रेलवे के कुशल इंजीनियरों ने कार्य को तय समय-सीमा में पूर्ण किया।

 

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस, गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी, लखनऊ-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस, कामाख्या-गोमतीनगर एक्सप्रेस, गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस, छपरा कचहरी- गोमतीनगर एक्सप्रेस, गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस, मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त, छपरा-मथुरा एक्सप्रेस, मथुरा-छपरा एक्सप्रेस, लखनऊ जं-छपरा एक्सप्रेस, छपरा-लखनऊ जं. एक्सप्रेस, लखनऊ जं.-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, पाटलीपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस, गोमतीनगर-नकहा जंगल एक्सप्रेस, नकहा जंगल-गोमतीनगर एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-साबरमती एक्सप्रेस, साबरमती-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस निरस्त, बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस निरस्त।

अयोध्या के रास्ते चलेगी गोरखपुर-कोचुवेली एक्सप्रेस
रेलवे प्रशासन ने डालीगंज-बादशाहनगर-गोमतीनगर-मल्हौर स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते 21 से 28 फरवरी तक प्री-नॉन इंटरलॉक एवं 01 से 03 मार्च तक नॉन इंटरलॉक कार्य एवं तीन मार्च को रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के लिए संशोधित समय सारिणी जारी किया है। फर्रूखाबाद से तीन मार्च को चलने वाली 15084 फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

गोरखपुर से 02 एवं 03 मार्च को चलने वाली 12511 गोरखपुर-कोचुवेली एक्सप्रेस, कोचुवेली से 28 फरवरी एवं 01 मार्च को चलने वाली 12512 कोचुवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-प्रतापगढ़-सुल्तानपुर-अयोध्या-मनकापुर के रास्ते चलाई जाएगी। दरभंगा से 21 फरवरी से 03 मार्च को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी एवं नई दिल्ली से 21 फरवरी से 03 मार्च को चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-मुरादाबाद-सीतापुर-बुढ़वल के रास्ते चलाई जाएगी। ब्यूरो

 

कल आनंदनगर तक ही चलेगी गोंडा-नकहा जंगल स्पेशल

कैंपियरगंज-आनंदनगर के बीच पुल संख्या-16/ए पर गर्डर बदलने के लिए रेल प्रशासन ने यातायात ब्लॉक लिया है। इसके चलते गोंडा-नकहा जंगल अनारक्षित विशेष गाड़ी 22 फरवरी को आनंदनगर में यात्रा समाप्त करेगी एवं यह गाड़ी आनंदनगर से नकहा जंगल के मध्य निरस्त रहेगी। नकहा जंगल-नौतनवा अनारक्षित विशेष गाड़ी 22 फरवरी को नकहा जंगल के स्थान पर आनंदनगर से चलाई जाएगी एवं यह गाड़ी नकहा जंगल से आनन्द नगर के मध्य निरस्त रहेगी। इसके अलावा नकहा जंगल-गोंडा अनारक्षित विशेष गाड़ी 15 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। ब्यूरो

लखनऊ रूट पर चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें
लखनऊ की ट्रेनें निरस्त होने के बाद परिवहन निगम ने यात्रियों की बढ़ी भीड़ को देखते हुए तैयारी कर ली है। गोरखपुर बस डिपो के रेलवे बस स्टेशन से निगम लखनऊ के लिए अतिरिक्त बसें चलवाएगा। एआरएम महेश चंद्र ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जिस रूट पर यात्री कम होंगे उन रूटों की बसों को लखनऊ रूट पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed