{"_id":"5f9830a2049b080bd3671f54","slug":"21-new-corona-positive-got-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में मिले 21 नए कोरोना संक्रमित, 14 की रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में मिले 21 नए कोरोना संक्रमित, 14 की रिपोर्ट आई निगेटिव
Tue, 27 Oct 2020 08:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 27 Oct 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
Corona
- फोटो : पीटीआई
कुशीनगर में मंगलवार को 21 नए लोग कोरोना से संक्रमित मिले। इन्हें लेकर संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 5307 हो गई है, जबकि 14 मरीज जांच में स्वस्थ पाए गए। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़कर 5068 हो गई है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को 609 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 588 निगेटिव और 21 पॉजिटिव केस हैं। इनमें पडरौना क्षेत्र से 15, दुदही से एक, विशुनपुरा से एक, फाजिलनगर से दो और अन्य क्षेत्रों से दो व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन
इस तरह अब तक कराई गई 177485 लोगों की जांच में 5307 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 14 लोग जांच में स्वस्थ पाए गए। इन्हें लेकर अब तक 5068 मरीज ठीक हो चुके हैं। 55 मरीजों की अब तक मौत हुई है, जबकि 184 लोग अभी भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि जिले में संक्रमण दर 2.99 प्रतिशत, ठीक होने वाले मरीजों की दर 95.49 प्रतिशत और मृत्युदर 1.03 प्रतिशत है।