फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   21 new corona cases found in gorakhpur

फातिमा अस्पताल के चार और रेलवे अस्पताल का एक कर्मचारी सहित जिले में 21 मिले कोरोना पॉजिटिव

Fri, 03 Jul 2020 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
21 new corona cases found in gorakhpur
कूड़ाघाट के न्यू सिघड़िया कॉलोनी को ळॉटज्ञपॉट घोषित किया गया। - फोटो : GORAKHPUR CITY
गोरखपुर। शहर में कोरोना मरीजों की रफ्तार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को शहर के 14 लोगों सहित जिले के 21 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें शहर के मियां बाजार में एक ही परिवार के पांच लोग, कूड़ाघाट में एक, सिटी माल के निकट एक, फातिमा हॉस्पिटल में चार, रेलवे चिकित्सालय व राजघाट में एक-एक मरीज मिले हैं। इसके अलावा खोराबार के बड़गो, बेलघाट के मगराहा, बांसगांव के विशुनपुरा, खजनी के रुद्रपुर व गोला में एक-एक संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सिटी मॉल स्थित एक मिठाई की दुकान का 45 वर्षीय एक और कर्मचारी संक्रमित मिला। इससे पूर्व दुकान मालिक व एक कर्मचारी पहले ही संक्रमित हो चुके हैं। इलाका पूरी तरह से सील है। कुशीनगर के 35 व महराजगंज के 52 वर्षीय व्यक्ति का नमूना टीबी अस्पताल में लिया गया था। दोनों वहीं क्वांरटीन थे। बांसगांव की 17 वर्षीय युवती भी संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुई है। वहीं, खजनी के रुद्रपुर निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति 27 मई को मुंबई से आया था। बेलघाट के मकरहा निवासी 13 वर्षीय युवती एक जुलाई को फरीदाबाद से लौटी है।
विज्ञापन

इनके अलावा गोला के धरवरा निवासी 44 वर्षीय महिला व खोराबार के बड़गो निवासी 28 वर्षीय युवती में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों की ट्रैवेल हिस्ट्री है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। परिजनों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फातिमा में लगातार बढ़ रहे मरीज
फातिमा अस्पताल में लगातार संक्रमण का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। पहले ही अस्पताल में चार लोग संक्रमित मिल चुके हैं। शुक्रवार को चार और कर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनकी उम्र 40, 25, 24, 22 साल है। इसके बाद से फातिमा में संक्रमितों की संख्या आठ हो गई है। इसके अलावा रेलवे अस्पताल का 28 वर्षीय एक कर्मचारी पॉजिटव आया है, वहां भी एक डॉक्टर व एक कर्मचारी पूर्व में पॉजिटिव आ चुके हैं।
मियां बाजार में एक ही परिवार के पांच लोग संक्रमित
मियां बाजार के एक ही परिवार के पांच लोग संक्रमित मिले हैं। इनकी उम्र 48, 46, 42, 18 व 14 वर्ष है। ये लोग वहां पूर्व में पाए गए एक संक्रमित के संपर्क में आए थे। एहतियात के तौर पर इनका नमूना लिया गया था। इसके बाद रिपोर्ट आई तो घर और मोहल्ले में हड़कंप मच गया। वहीं, शहर के ही कूड़ाघाट की 40 वर्षीय महिला पूर्व में संक्रमित पाए गए व्यक्ति के संपर्क में आने से पॉजिटिव आ गई है। तुर्कमानपुर के लाइफ केयर हास्पिटल में भर्ती 39 वर्षीय महिला, राजघाट निवासी 61 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित मिला है।

संक्रमितों के इलाके सील, डीएम और एसएसपी ने किया जागरूक
सिटी माल, जटेपुर उत्तरी, पटेल चौक महुईसुघरपुर, महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर एक व कौवाबाग कॉलोनी रोड नंबर-5 सहित संक्रमितों के सभी इलाके सील कर दिए गए हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व उप जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि 250 मीटर परिधि क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन तथा 500 परिधि क्षेत्र को बफर जोन घोषित कर दिया गया है। आवागमन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इसके अलावा डीएम और एसएसपी ने शुक्रवार को हॉट-स्पॉट क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करते हुए घर में रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed