{"_id":"62da3d1b7457f25428631545","slug":"21-found-corona-infected-including-aiims-and-rmrc-personnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में कोरोना: एम्स और आरएमआरसी के कर्मियों समेत 21 मिले संक्रमित, सक्रिय मरीज हुए 147","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में कोरोना: एम्स और आरएमआरसी के कर्मियों समेत 21 मिले संक्रमित, सक्रिय मरीज हुए 147
Fri, 22 Jul 2022 11:30 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 22 Jul 2022 11:30 AM IST
सार
सीएमओ ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67,570 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,555 लोगों ने कोरोना को मात दी । अब तक 866 मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : PTI
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) के कर्मियों समेत 21 लोग बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 147 हो गई है। सीएमओ डॉ आशुतोष दूबे ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। दूसरी तरफ, 27 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में एम्स व आरएमआरसी के एक-एक कर्मचारी शामिल हैं। कैंपियरगंज के दो किशोर और केशवपट्टी की एक किशोरी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67,570 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,555 लोगों ने कोरोना को मात दी । अब तक 866 मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन
पांच हजार से अधिक लोगों को लगाया गया कोरोनारोधी टीका
अभियान के तहत बृहस्पतिवार को 124 बूथों पर पांच हजार से अधिक लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया है। इनमें तीन हजार लोग बूस्टर डोज के लिए आगे आए हैं। अब बूस्टर डोज का आंकड़ा एक लाख पार पहुंच गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नंदलाल कुशवाहा ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं, सभी को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन