{"_id":"654e8d227680885bc10e2e54","slug":"200-beneficiaries-of-ujjwala-scheme-received-lpg-cylinders-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-365234-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: उज्ज्वला योजना के 200 लाभार्थियों को मिला रसोई गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: उज्ज्वला योजना के 200 लाभार्थियों को मिला रसोई गैस सिलिंडर
Sat, 11 Nov 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
- सांसद व विधायकों ने एनेक्सी भवन में वितरित किया सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दिवाली पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए निशुल्क रसोई गैस सिलिंडर वितरण का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या से योजना का शुभारंभ किया। इस उपलक्ष्य में सर्किट हाउस स्थित एनेक्सी भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 200 लाभार्थियों को गैस सिलिंडर की रकम का चेक बांसगांव के सांसद के कमलेश पासवान, महापौर मंगलेश श्रीवास्तव, सहजनवां विधायक प्रदीप कुमार शुक्ला, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने प्रदान किया।
जिले में योजना के 2.78 लाख लाभार्थी हैं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना, संयुक्त आयुक्त खाद्य मनोज कुमार, पूर्ति निरीक्षक अरुण सिंह एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहें। उधर, उज्ज्वला योजना से वंचित पात्रों को कनेक्शन देने का भी अभियान भी चल रहा है। ऐसे लाभार्थी जो पात्र होने के बावजूद किसी कारणवश गैस कनेक्शन प्राप्त नहीं कर पाए हैं उन्हें 75 लाख अतिरिक्त उज्ज्वला गैस कनेक्शन देने का आदेश दिया गया है। इसे नवंबर 2023 से शुरू किया गया है। जिले में अबतक 3983 लोगों को कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा 1706 लाभार्थियों के आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं।
-- -- -
पहले नकद भुगतान कर लेना होगा सिलिंडर
योजना के लाभार्थियों को पहले नकद भुगतान कर गैस सिलिंडर लेना होगा। बाद में इस धनराशि का भुगतान उनके बैंक खाते में आधार बेस पेमेंट के माध्यम से किया जाएगा। गैस सिलिंडर का मूल्य 965 रुपये है, जिसमें 359 रुपये केंद्र जबकि 606 रुपये राज्य सरकार द्वारा बैंक खाते में हस्तांतरित किया जाएगा।