फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   200 bed hospital to be built in Campierganj and Sahjanwan

खुशखबर: कैंपियरगंज और सहजनवां में बनेगा 200-200 बेड का अस्पताल, रवि किशन की पहल पर शुरू हुआ सर्वे

Thu, 22 Sep 2022 12:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 22 Sep 2022 12:46 PM IST
सार

सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि सांसद रवि किशन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र भेजकर दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 200-200 बेड के अस्पताल बनाने की मांग की थी। उसी क्रम में यह निर्देश आया है कि सहजनवां और कैंपियरगंज विधानसभा राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर स्थित है। यहां पर दुर्घटनाएं अधिक होती है।

विज्ञापन
200 bed hospital to be built in Campierganj and Sahjanwan
सांसद रवि किशन के पहल पर अस्पताल बनवाने का सर्वे शुरू हुआ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज और सजहनवां में 200-200 बेड के अस्पताल बनाए जाएंगे। इसके लिए महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा ने सीएमओ को निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने इंजीनियर को निर्देश दे दिया है कि जल्द ही जमीन का सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करें, जिससे की पूरी जानकारी शासन को दी जा सके।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि सांसद रवि किशन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र भेजकर दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 200-200 बेड के अस्पताल बनाने की मांग की थी। उसी क्रम में यह निर्देश आया है कि सहजनवां और कैंपियरगंज विधानसभा राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर स्थित है। यहां पर दुर्घटनाएं अधिक होती है। कैंपियरगंज राप्ती नदी और जंगल के किनारे स्थित है।
विज्ञापन


दोनों तहसीलों की आबाद भी करीब सात लाख के आसपास है। ऐसे में दोनों तहसीलों में अस्पताल जरूरी है। इन क्षेत्रों में दुर्घटनाएं होने पर मरीजों को या तो जिला अस्पताल या फिर बीआरडी रेफर करना पड़ता है। इस निर्देश के बाद दोनों जगहों पर जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में ओपीडी, विशेषज्ञ ओपीडी, ऑपरेशन थियेटर, लेबर ऑपरेशन थियेटर, सीटी स्कैन मशीन, डायग्नोस्टिक सेंटर, आईसीयू, ब्लड बैंक, ट्रेनिंग रूम, जनरल वार्ड, प्राइवेट वार्ड, महिला वार्ड, मातृ-शिशु वार्ड, आइसोलेशन वार्ड, नशा मुक्ति केंद्र आदि होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed