फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   200 acres of wheat crop burnt in deoria

देवरिया: भूसा काटने वाली मशीन से निकली चिंगारी ने मचाई तबाही, 200 एकड़ गेहूं की फसल हुई राख

Thu, 01 Apr 2021 02:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Apr 2021 02:17 PM IST
सार

  • पांच गांव के 200 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
  • तीन घंटे तक आग ने जमकर मचाया तांडव

विज्ञापन
200 acres of wheat crop burnt in deoria
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी ने दोआबा में जमकर तांडव मचाया। चिंगारी से विकराल रूप धारण कर आग ने पांच गांव के करीब दो सौ एकड़ गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया।

विज्ञापन


गुरुवार की दोपहर में करीब तीन घंटे तक आग पांच गांव के फैलती रही। मौके पर पहुंची चार दमकल की गाड़ियां और ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। किसानों ने देर से दमकल की गाड़ियां पहुंचने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर रमपुरवा गांव में कंबाइन मशीन से गेहूं की कटाई चल रही थी। इस दौरान एक खेत में रीपर से भूसा भी बन रहा था। किसानों के अनुसार, भूसा बनाने वाली मशीन से चिंगारी खेत में गिरी और आग लग गई। गर्म हवा के झोंकों के सहारे आग चारों तरफ फैल गई। देखते ही देखते खेत में खड़ी गेहूं की फसल धू-धूकर जलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की लपटों को देख अगल-बगल गांव के किसान आग बुझाने को दौड़ पड़े। एक घंटे बाद दमकल गाड़ी भी पहुंच गई। मौके पर एसडीएम संजीव उपाध्याय, तहसीलदार वंशराज राम पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। आग काबू में नहीं होता देख बरहज से भी दमकल की गाड़ियां पहुंची।


आग ने पचलड़ी, रमपुरवा, सुल्तानी, ईश्वरपूरा, बैदा आदि गांव के किसानों की 200 एकड़ खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलाकर राख कर दी। मौके पर पहुंचे किसान आंख के सामने फसलों को जलता देख रोने लगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed