{"_id":"6a0da9882d3fc21517087b81","slug":"20-year-old-worker-dies-at-sahjanwa-power-grid-in-gorakhpur-family-protests-alleging-negligence-2026-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोजी-रोटी बना काल: 20 साल के जीतू की पावर ग्रिड में संदिग्ध मौत,CHC पर परिजनों का हंगामा-PM रिपोर्ट खोलोगी राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजी-रोटी बना काल: 20 साल के जीतू की पावर ग्रिड में संदिग्ध मौत,CHC पर परिजनों का हंगामा-PM रिपोर्ट खोलोगी राज
Wed, 20 May 2026 06:08 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, गीडा/सहजनवा
संवाद न्यूज एजेंसी, गीडा/सहजनवा
Published by: Rohit Singh
Updated Wed, 20 May 2026 06:08 PM IST
सार
गीडा थाना क्षेत्र के सहजनवा स्थित पावर ग्रिड में बुधवार को काम के दौरान 20 वर्षीय युवक जीतू सहनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवा पहुंचे और शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गीडा थाना क्षेत्र के सहजनवा स्थित पावर ग्रिड में कार्य के दौरान बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गीडा क्षेत्र के कोल्हुई गांव निवासी 20 वर्षीय जीतू सहनी पुत्र अर्जुन सहनी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजन बदहवास हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवा पहुंच गए।
युवक की मौत से नाराज परिजनों ने शव को सीएचसी परिसर में रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि कार्य के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके कारण युवक की जान चली गई। देखते ही देखते अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
युवक की मौत से नाराज परिजनों ने शव को सीएचसी परिसर में रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि कार्य के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके कारण युवक की जान चली गई। देखते ही देखते अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही गीडा एवं सहजनवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार पाण्डेय ने पुलिस बल के साथ स्थिति को संभाला और परिजनों को शांत कराया। काफी देर तक चली बातचीत और समझाने-बुझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी अश्वनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की गहन जांच कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की गहन जांच कराई जाएगी।