फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   20 new corona positive got in gorakhpur

Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में मिले 20 कोरोना संक्रमित, दो एमबीबीएस छात्र भी शामिल

Tue, 15 Feb 2022 10:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 15 Feb 2022 10:34 AM IST
सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि तीसरी लहर समाप्त होने के कगार पर है। संक्रमण की दर आधी फीसदी पहुंच गई है। कोरोनारोधी टीकाकरण की वजह से लोग इस बार संक्रमित कम हुए हैं। जो लोग संक्रमित हुए, उन्हें अस्पतालों में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी।

विज्ञापन
20 new corona positive got in gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण के मामले कम हो गए हैं। सोमवार को कोरोना संक्रमण की जांच में 20 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों में एम्स के एमबीबीएस के दो छात्र, किशोरी और बुजुर्ग शामिल हैं। जबकि, 13 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 423 हो गई है। वहीं, विभाग ने पोर्टल पर एक पुरानी मौत का आंकड़ा अपलोड किया है। इसकी वजह से मौत का आंकड़ा 858 पहुंच गया है।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोरोना संक्रमितों में खोराबार में एक ही परिवार के दो लोग, इसमें एक युवती, एमएमएमयूटी के एक शिक्षक, बीआरडी का एक कर्मी संक्रमित मिला है। इनके अलावा रेलवे स्टेशन पर हुई जांच में दो यात्री, मोहद्दीपुर में 76 वर्षीय बुजुर्ग, एमबीबीएस के दो छात्र, बेतियाहाता में दो युवक, रेलवे कॉलोनी में एक परिवार के दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 66,583 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। 65,302 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है।

एक माह में ही तीसरी लहर खत्म होने के कगार पर

कोरोना की तीसरी लहर जिले में खत्म होने के कगार पर पहुंच गई है। पहली लहर में जहां 21,509 लोग संक्रमित हुए और 366 की मौत हुई, वहीं, दूसरी लहर में 37,931 लोग संक्रमित हुए और 482 की मौत हुई। तीसरी लहर में 7,123 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें केवल 93 लोगों को ही भर्ती करने की जरूरत पड़ी। मौजूदा समय में 14 मरीज भर्ती और 69 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 10 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि तीसरी लहर समाप्त होने के कगार पर है। संक्रमण की दर आधी फीसदी पहुंच गई है। कोरोनारोधी टीकाकरण की वजह से लोग इस बार संक्रमित कम हुए हैं। जो लोग संक्रमित हुए, उन्हें अस्पतालों में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed