{"_id":"62cbdec9c6958d5a0c6c031a","slug":"20-including-five-health-workers-found-corona-infected-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में पांच स्वास्थ्य कर्मियों समेत 20 मिले कोरोना संक्रमित, 143 हुई सक्रिय मामलों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में पांच स्वास्थ्य कर्मियों समेत 20 मिले कोरोना संक्रमित, 143 हुई सक्रिय मामलों की संख्या
Mon, 11 Jul 2022 01:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:56 PM IST
सार
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67,317 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,298 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को दो हजार नमूनों की जांच में 20 संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में पांच स्वास्थ्यकर्मी और 11 साल की एक बालिका शामिल है। इस दौरान 11 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 143 हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र, आर्यन हॉस्पिटल बड़गो के एक-एक तथा जिला अस्पताल के तीन स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। इनके अलावा इंदिरा नगर की 11 साल की बच्ची और अशोक नगर के एक परिवार में दो लोग संक्रमित मिले हैं।
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67,317 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,298 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
1539 लोगों को लगाया गया कोरोनारोधी टीका
कोविड टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को 76 बूथ बनाए गए थे। यहां 1,539 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। बूथों पर बहुत कम संख्या में लोग पहुंचे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नंदलाल कुशवाहा ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं, सभी को टीका लगाया जाएगा।