{"_id":"62b95edfe75121150709195c","slug":"20-corona-patients-found-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona: गोरखपुर में मिले 20 कोरोना मरीज, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 121","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona: गोरखपुर में मिले 20 कोरोना मरीज, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 121
Mon, 27 Jun 2022 01:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:10 PM IST
सार
कोविड टीकाकरण अभियान में रविवार को 69 बूथ बनाए गए थे। इन पर 1678 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। बूथों पर बहुत कम संख्या में लोग पहुंचे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
गोरखपुर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को एक बार फिर 20 संक्रमित मिले। इनमें आठ महिलाएं और दो किशोर शामिल हैं। जबकि, सात कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इसके बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 121 पहुंच गई। राहत की बात यह है कि सभी मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। किसी को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है।
जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में गोला के हरदीचक व सिविल लाइंस के एक किशोर और एक युवक शामिल हैं। उनकी उम्र क्रमश: 17 और 19 साल है। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67,048 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,051 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। उन्होंने बचाव की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में गोला के हरदीचक व सिविल लाइंस के एक किशोर और एक युवक शामिल हैं। उनकी उम्र क्रमश: 17 और 19 साल है। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67,048 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,051 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। उन्होंने बचाव की अपील की है।
विज्ञापन
1678 लोगों को लगाया गया कोरोनारोधी टीका
कोविड टीकाकरण अभियान में रविवार को 69 बूथ बनाए गए थे। इन पर 1678 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। बूथों पर बहुत कम संख्या में लोग पहुंचे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं, सभी को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन