{"_id":"6a2912577d6b700ec60f13cd","slug":"2-teenagers-drowned-while-bathing-in-pond-of-bhauvapar-shiva-temple-in-gorakhpur-one-body-has-been-recover-2026-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरोवर में डूबे किशोर: शिव मंदिर के सरोवर में नहाते समय डूबे दो किशोर, एक का शव मिला- दूसरे की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरोवर में डूबे किशोर: शिव मंदिर के सरोवर में नहाते समय डूबे दो किशोर, एक का शव मिला- दूसरे की तलाश जारी
Wed, 10 Jun 2026 12:59 PM IST
Rohit Singh
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:59 PM IST
सार
सरोवर के आसपास मौजूद लोगों ने डूब रहे दोनों किशोर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। काफी मशक्कत के बाद शिवम को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
शिव मंदिर के इसी पोखरे में किशोर की डूबकर मौत हो गई. मृतक किशोर की फाइल फोटो.
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बेलीपार थाना क्षेत्र के भौवापार स्थित शिव मंदिर के सरोवर में बुधवार को नहाने के दौरान दो किशोर डूब गए। इनमें एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बेलीपार क्षेत्र के बगही गांव निवासी शिवम गुप्ता (16) पुत्र भोला गुप्ता अपने एक दोस्त के साथ भौवापार स्थित शिव मंदिर परिसर पहुंचे थे। दोनों सरोवर में नहाने लगे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
विज्ञापन
लोगों ने बचाने की कोशिश की, नहीं बच सकी जान
सरोवर के आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। काफी मशक्कत के बाद शिवम को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंची बेलीपार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरे किशोर की तलाश के लिए स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से खोजबीन जारी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन