फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   197 symbols available for independent candidates this time

UP Election 2022: चुनावी मैदान में कोई हेलीकाप्टर से उतरेगा तो कोई बजाएगा हारमोनियम, जानिए कैसे

Mon, 24 Jan 2022 04:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 24 Jan 2022 04:31 PM IST
सार

निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए इस बार 197 प्रतीक चिह्न उपलब्ध, हर प्रत्याशी दे सकेंगे तीन विकल्प।

विज्ञापन
197 symbols available for independent candidates this time
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में विधानसभा चुनाव में निर्दलीय के तौर पर उतरने वाले प्रत्याशियों में से किसी की पहचान हेलीकाप्टर बनेगी तो किसी की हारमोनियम। किसी का चुनाव चिह्न एयरकंडीशनर होगा तो किसी की आलमारी या ऑटो रिक्शा।

विज्ञापन


निर्वाचन आयोग ने इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए 197 प्रतीक चिह्न उपलब्ध कराए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हर निर्दलीय प्रत्याशी अपनी पसंद के प्रतीक चिह्न के लिए तीन विकल्प उपलब्ध करा सकता है।
विज्ञापन


इन्हीं तीनों विकल्पों में से उसे एक प्रतीक चिह्न आवंटित किया जाएगा। यदि पहली पसंद का प्रतीक चिह्न किसी और को आवंटित हो गया है तो दूसरी या तीसरी पसंद का प्रतीक चिह्न संबंधित उम्मीदवार को आवंटित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रतीकों को चुन सकेंगे निर्दलीय प्रत्याशी

एयरकंडीशनर, आलमारी, सेब, आटो रिक्शा, बेबी वाकर, गुब्बारा, चूड़ियां, फलों से युक्त टोकरी, बल्ला, बल्लेबाज, बैटरी टार्च, मोतियों का हार, बेल्ट, बेंच, साइकिल पंप, दूरबीन, बिस्किट, ब्लैक बोर्ड, आदमी व पाल युक्त नौका, बक्शा, ब्रेड, ब्रेड टोस्टर, ईंटें, ब्रीफकेश, ब्रुश, बाल्टी, केक, कैलकुलेटर, कैमरा, कैन, शिमला मिर्च, कारपेट, कैरमबोर्ड, फूलगोभी, सीसीटीवी कैमरा, जंजीर, चक्की, चपाती रोलर, चप्पलें, शतरंज बोर्ड, चिमनी, चिमटी, कोट, नारियल फार्म, कलर ट्रे एवं ब्रुश, कंप्यूटर, कंप्यूटर माउस, चारपाई, क्रेन, घन, कप और प्लेट, कटिंग प्लायर, हीरा, डीजल पंप, डिश एंटीना, द्वार घंटी, ड्रिल मशीन, डंबल, कान की बालियां, बिजली का खंभा, लिफाफा, एक्सटेंशन बोर्ड, बांसुरी, फुटबाल, फुटबाल खिलाड़ी, फौव्वारा, फ्राक, फ्राइंग पैन, कीप (कुप्पी), गन्ना किसान, गैस सिलेंडर, गैस का चूल्हा, उपहार, अदरक, कांच का गिलास, ग्रामोफोन, हरी मिर्च, अंगूर, हाथ गाड़ी, हारमोनियम, टोपी, हेडफोन, हेलीकाप्टर, हेलमेट, हाकी और बाल, रेत घड़ी, आइसक्रीम, पानी गरम करने की राड, प्रेस, कटहल, केतली, किचन सिंक, भंडी, लेडीज पर्स, लैपटाप, कुंडी, लेटर बाक्स, लाइटर, लूडो, लंच बाक्स, तुरहा बजाता आदमी, माचिस की डिब्बी, माइक, मिक्सी, नेल कटर, गले की टाई, नूडल्स कटोरा, कड़ाही, पैंट, मूंगफली, नाशपाती, मटर, पेन ड ड्राइव, कलम की नीब सात किरणों के साथ, पेन स्टैंड, पेंसिल डिब्बा, पेंसिल शार्पनर, पेंडुलम, मूसल और खरल, पेट्रोल पंप, फोन चार्जर, तकिया, अनानास, करनी, खाने से भरी थाली, प्लेट स्टैंड, हांडी, प्रेशर कूकर, पंचिंग मशीन, रेजर, रेफ्रीजरेटर, अंगूठी, रोड रोलर, रोबोट, रूम कूलर, रूम हीटर, रबर की मुहर, सेफ्टी पिन, आरी, स्कूल का बस्ता, कैंची, सिलाई की मशीन, पानी का जहाज, जूता, शटर, सितार, कूदने की रस्सी, स्लेट, साबुनदानी, जुराबें, सोफा, स्पैनर, स्टैपलर, स्टैथोस्कोप, स्कूल, स्टंप्स, झूला, स्विच बोर्ड, सिरिंज, टीवी रिमोट, मेज, चाय छलनी, टेलीफोन, टेलीविजन, टेनिस बल्ला व गेंद, टेंट, भाला फेंक, टीलर, टाफियां, चिमटा, दांत ब्रुश, टूथपेस्ट्र ट्रे, त्रिभुज, ट्रक, तुरही, ट्यूबलाइट, टाइप मशीन, टायर, वैक्यूम क्लीनर, वायलिन, छड़ी, दीवार खूंटी, बटुआ, अखरोट, तरबूज, पानी का टैंक, कुंआ, हाथ रेहड़ी, सीटी, खिड़की, सूप, ऊन व सिलाई, नागरिक, कूड़ादान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed