{"_id":"62f619a87cf1673ff31f0abd","slug":"18-thousand-women-traveled-for-free-in-roadways-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan 2022: 18 हजार महिलाओं ने रोडवेज बसों में की निशुल्क यात्रा, आज रात 12 बजे तक जारी रहेगी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raksha Bandhan 2022: 18 हजार महिलाओं ने रोडवेज बसों में की निशुल्क यात्रा, आज रात 12 बजे तक जारी रहेगी सेवा
Fri, 12 Aug 2022 02:43 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 Aug 2022 02:43 PM IST
सार
रक्षाबंधन पर्व पर महानगर में चल रही इलेक्ट्रिक बसों में महिलाएं ने मुफ्त यात्रा की। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सुबह से रात 12 बजे तक महिलाओं से किराया नहीं लिया जाएगा। बृहस्पतिवार देर रात तक करीब 10 हजार महिलाएं इलेक्ट्रिक बस में सफर कर चुकी थीं।
विज्ञापन
रक्षाबंधन 2022: बस से सफर करती बहनें।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा बंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा बुधवार की रात 12 बजे से शुरू हो गई। पहले दिन 18 हजार महिलाओं ने यात्रा की। तमाम महिलाएं पिंक बस सेवा और जनरथ बसों का इंतजार करती रहीं। यात्रा की मजबूरी में खटारा बसों में सफर करना पड़ा। कुछ रूटों पर बसों की किल्लत भी देखी गई।
विज्ञापन
परिवहन निगम की बसों में 10 अगस्त की रात 12 बजे के बाद बहनों को निशुल्क सफर का तोहफा मिलने लगा। 12 अगस्त रात 12 बजे तक यह सुविधा मिलेगी। गोरखपुर से महराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर और देवरिया के लिए बसों का इंतजार लंबा रहा।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बसों में 10 हजार महिलाओं ने की निशुल्क यात्रा
रक्षाबंधन पर्व पर महानगर में चल रही इलेक्ट्रिक बसों में महिलाएं ने मुफ्त यात्रा की। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सुबह से रात 12 बजे तक महिलाओं से किराया नहीं लिया जाएगा। बृहस्पतिवार देर रात तक करीब 10 हजार महिलाएं इलेक्ट्रिक बस में सफर कर चुकी थीं।
विज्ञापन