{"_id":"615b20118ebc3eb343174c46","slug":"172-booths-built-under-the-campaign-more-than-50-thousand-got-the-vaccine-of-kovid","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: महाअभियान के तहत बने 172 बूथ, 50 हजार से अधिक को लगा कोविड का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: महाअभियान के तहत बने 172 बूथ, 50 हजार से अधिक को लगा कोविड का टीका
Mon, 04 Oct 2021 09:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 04 Oct 2021 09:08 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक विभाग ने बड़े स्तर पर महाअभियान की तैयारी कर रखी थी। इसके लिए शहरी क्षेत्र में 30 बूथ बनाए गए थे। जबकि हर ब्लॉक में कम से कम छह से सात बूथ बने थे।
विज्ञापन
कोराना वैक्सीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड टीकाकरण के लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे महाअभियान का असर दिखने लगा है। सोमवार को महाअभियान के तहत जिले भर में 172 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 51003 हजार से अधिक लोगों को कोविड का टीका लगाया गया है। इसमें 29356 को पहली डोज और 21647 को दूसरी डोज दी गई है। इसके बाद से जिले में 27 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक विभाग ने बड़े स्तर पर महाअभियान की तैयारी कर रखी थी। इसके लिए शहरी क्षेत्र में 30 बूथ बनाए गए थे। जबकि हर ब्लॉक में कम से कम छह से सात बूथ बने थे। इन बूथों पर सुबह से ही लोग टीका लगवाने के लिए लाइन में लगे रहे, जिसका असर यह हुआ कि नौ बजे से ही टीकाकरण शुरू हो गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और संक्रामक रोग विभाग में भीड़ की वजह से कुछ हद तक स्वास्थ्यकर्मी परेशान दिखे। लेकिन दो बजे तक भीड़ कम हो गई। इस पर कर्मियों ने राहत की सांस ली है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि सुबह से ही बूथों पर टीका पहुंच गया था। इसकी वजह से कही कोई परेशानी नहीं हुई। बताया कि वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। जल्द ही 35 लाख के लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा। अब तक 27 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
24 घंटे में नहीं मिला कोई कोरोना संक्रमित
सोमवार को 24 घंटे में कोरोना के एक भी मामले नहीं मिले हैं। जबकि करीब चार हजार नमूनों की जांच की गई। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। 30 अगस्त के बाद से कोई मौत भी नहीं हुई है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 59418 लोग पाजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 58556 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 849 की मौत हो चुकी है। एक्टिव छह रह गए हैं।