{"_id":"62440e0b1249c9523442f609","slug":"17-year-record-of-minimum-heat-of-night-broken-in-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर मौसम: मार्च में रात की न्यूनतम गर्मी का 17 साल का रिकॉर्ड टूटा, 20 डिग्री से ऊपर रहा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर मौसम: मार्च में रात की न्यूनतम गर्मी का 17 साल का रिकॉर्ड टूटा, 20 डिग्री से ऊपर रहा तापमान
Wed, 30 Mar 2022 03:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 30 Mar 2022 03:25 PM IST
सार
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार, इसका मुख्य कारण ध्रुवीय क्षेत्र में जल्दी ठंड का खत्म होना तथा जलवायु परिवर्तन है। इसके पहले मार्च 2005 में यह संख्या 8 थी, जबकि अभी इस वर्ष मार्च में दो दिन ही बाकी है।
विज्ञापन
गर्मी के कारण बच्चे को ढककर ले जाती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मार्च के महीने में रात के न्यूनतम तापमान ने पिछले 17 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मार्च में जहां सामान्य न्यूनतम तापमान औसतन 16.1 डिग्री होता है, वही इस बार रात का न्यूनतम तापमान 19 दिन, 20 डिग्री से ऊपर रहा, जबकि अभी मार्च में दो दिन शेष हैं।
विज्ञापन
इस वर्ष मार्च में न्यूनतम तापमान अपने औसत 16.1 डिग्री से लगभग 0.5 से 6.8 डिग्री ज्यादा 19 दिन रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार, इसका मुख्य कारण ध्रुवीय क्षेत्र में जल्दी ठंड का खत्म होना तथा जलवायु परिवर्तन है। इसके पहले मार्च 2005 में यह संख्या 8 थी, जबकि अभी इस वर्ष मार्च में दो दिन ही बाकी है। उन्होंने बताया कि इसकी वजह से रवि के फसल पर खराब असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
वर्ष तापमान दिनों की संख्या- (20 डिग्री से ऊपर)
2021 21.6 4
2020 20.8 1
2019 22.7 2
2018 19.4 0
2017 22.6 6
2016 21.2 4
2015 21.4 2
2014 23.6 3
2013 20.3 2
2012 18.2 0
2011 19.5 0
2010 21.0 5
2009 19.6 0
2008 18.8 0
2007 20.3 1
2006 23.0 2
2005 20.7 8