{"_id":"618e3094e52b5405937bcb19","slug":"17-traders-of-mandi-got-compensation-of-31-49-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मंडी के 17 व्यापारियों को मिला 31.49 लाख का मुआवजा, दिवाली की रात लगी थी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: मंडी के 17 व्यापारियों को मिला 31.49 लाख का मुआवजा, दिवाली की रात लगी थी आग
Fri, 12 Nov 2021 02:45 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 Nov 2021 02:45 PM IST
सार
दिवाली की रात महेवा के फल मंडी में लगी थी आग, सीएम मंडी स्थल व उपमंडी स्थल अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत मिली मदद।
विज्ञापन
महेवा फलमंडी की दुकानों में लगी थी आग।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर में दिवाली की रात पूर्वांचल की सबसे बड़ी महेवा फल मंडी में लगी आग से हुए नुकसान के मुआवजे की धनराशि 31.49 लाख रुपये बृहस्पतिवार को पीड़ित 17 व्यापारियों को दी गई। सीएम मंडी स्थल व उपमंडी स्थल अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत ग्रामीण विधायक विपिन सिंह के प्रतिनिधि प्रभा शंकर त्रिपाठी, व्यापार कल्याण बोर्ड यूपी के सदस्य जवाहर लाल कसौधन और मंडी समिति के सचिव राजित राम वर्मा की तरफ से कुल 17 व्यापारियों को चेक के माध्यम से 31,49,300 की धनराशि बांटी गई।
विज्ञापन
इनमें मेसर्स लाल बहादुर सोनकर एंड कंपनी को 75000, मेसर्स रामदुलारे एंड सन्स को 90700, मेसर्स विकास कुमार, इंद्रेश कुमार एंड कंपनी को दो लाख, मेसर्स छेदी लाल एंड कंपनी को दो लाख, मेसर्स कुशवाहा फ्रूट कंपनी को दो लाख, मेसर्स राजेश कुमार बृजेश कुमार एंड कंपनी को दो लाख, मेसर्स राजेश कुमार एंड कंपनी को दो लाख, मेसर्स दुर्गा फ्रूट कंपनी को दो लाख, मेसर्स दिलीप कुमार अशोक कुमार एंड कंपनी को 1.93 लाख, मेसर्स दयानाथ धनेश प्रसाद एंड कंपनी को दो लाख, मेसर्स अशोक कुमार सोनकर एंड कंपनी को दो लाख, मेसर्स विशाल कुमार रंजीत कुमार एंड कंपनी को दो लाख, मेसर्स सुरेश एंड कंपनी को दो लाख, मेसर्स कृष्णा फ्रूट कंपनी को दो लाख, मेसर्स कल्लू नाथ एंड कंपनी को दो लाख, मेसर्स रोशन कुमार विवेक कुमार एंड कंपनी को दो लाख रुपये मुआवजे का चेक दिया गया।
विज्ञापन